Allu Arjun Arrest: भगदड़ से मौत मामले में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर भड़के रजा मुराद, कारण पर जताई हैरानगी
तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को आज भगदड़ से मौत मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं, अब अभिनेता रजा मुराद उनके समर्थन में आ गए हैं और गिरफ्तारी की वजह को बेबुनियाद ठहराते नजर आए हैं।
विस्तार
तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के संध्या थिएटर में प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के सिलसिले में शुक्रवार सुबह हैदराबाद में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। भगदड़ के दौरान रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई थी। हालांकि, अब उन्हें हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत मिल चुकी है। वहीं, इस पूरे मामले में अभिनेता रजा मुराद उनका समर्थन करते देखे गए हैं।
समर्थन में आए रजा मुराद
एएनआई से बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'भगदड़ मच गई, एक महिला की मौत हो गई और लोग घायल हो गए। अभिनेता की क्या गलती थी? थिएटर की जिम्मेदारी अभिनेता के हाथ में नहीं है। भीड़ कंट्रोल करना अभिनेता का काम नहीं है। अगर गिरफ्तारी का यही कारण है तो यह मेरी समझ से परे है। मैं हैरान हूं।'
केस का नहीं कोई ठोस कारण- रजा मुराद
उन्होंने आगे कहा, 'लोकप्रिय होना या हिट फिल्मों में काम करना कोई अपराध नहीं है। अभिनेता भीड़ इकट्ठा नहीं करता। किसी फिल्म की, किसी अभिनेता की लोकप्रियता के कारण भीड़ इकट्ठा होती है। अगर कोई और कारण है तो मैं ऐसा कर सकता हूं।' उसके बारे में मत बोलो। अगर उसे गिरफ्तार किया गया है, तो उसकी भी जांच होनी चाहिए- उसे क्यों गिरफ्तार किया गया, इसका कोई ठोस कारण होना चाहिए।'
#WATCH | Mumbai: On the arrest of actor Allu Arjun over the death of a woman at Sandhya theatre in Hyderabad, actor Raza Murad says, "A stampede occurred, a person died and people were injured. What was the fault of the actor? The responsibility of the theatre is not in the hands… pic.twitter.com/TLavjwyeh3
— ANI (@ANI) December 13, 2024
क्या है पूरा मामला?
जानकारी हो कि 'पुष्पा 2: द रूल' की स्पेशल स्क्रीनिंग 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई थी। इसमें अचानक से अभिनेता फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ वहां पहुंच गए। अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने की चाह में लोग उनकी ओर दौड़े तभी अचानक भगदड़ मच गई और 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई। इसके अलावा उनके नौ वर्षीय बेटे श्री तेजा को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Allu Arjun Arrest Live Updates: भगदड़ से मौत मामले में अल्लू अर्जुन को राहत, हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत