फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   After Vishwambhara trisha krishnan look from Thug life revealed on her 42th birthday fan surprise Kamal Haasan

Thug life: 'ठग लाइफ' से सामने आया तृषा कृष्णन का लुक, एक्ट्रेस के 42वें जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

Sun, 04 May 2025 03:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 04 May 2025 03:27 PM IST
सार

Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन का आज 42वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर 'ठग लाइफ' के निर्माताओं ने फिल्म से उनका लुक शेयर किया है और साथ ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।
 

विज्ञापन
After Vishwambhara trisha krishnan look from Thug life revealed on her 42th birthday fan surprise Kamal Haasan
ठग लाइफ से तृषा का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@trishakrishnan

विस्तार

साउथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन का आज जन्मदिन है। इस मौके पर पहले 'विश्वम्भरा' के निर्माताओं ने फिल्म से तृषा का शानदार लुक शेयर किया। विश्वम्भरा के बाद अब तृषा की फिल्म 'ठग लाइफ' से उनका एक लाजवाब लुक सामने आया है।
विज्ञापन

 

ठग लाइफ से तृषा का लुक
टर्मरिक मीडिया ने आज कुछ ही देर पहले तृषा कृष्णन की आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' से उनका एक शानदार लुक शेयर किया है। फिल्म के इस लुक में तृषा कुछ सोचती नजर आ रही हैं। व्हाइट शर्ट के साथ रेड स्कर्ट में तृषा सिंपल और खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह सीढ़ी पर बैठी किसी गहन विचार में लीन नजर आ रही हैं और इस लुक के साथ पोस्टर पर लिखा है- हैप्पी बर्थ डे तृषा। इस तस्वीर में तृषा के पीछे खुला आसमान दिखाई दे रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Turmeric Media (@turmericmedia)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

टर्मरिक मीडिया का इंस्टाग्राम पोस्ट
टर्मरिक मीडिया ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर तृषा का 'ठग लाइफ' से एक लुक शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ठगों की दुनिया से दिलों की रानी तक - जन्मदिन मुबारक तृषा कृष्णन, हैप्पी बर्थडे तृषा, ठगलाइफ, ठग लाइफ फ्रॉम, जून5 कमल हासन। फिल्म का निर्माण मणिरत्नम करेंगे और इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान तैयार करेंगे।

यह भी पढ़ें: 42 साल की उम्र में भी सिंगल हैं तृषा कृष्णन, जानिए कैसी रही उनकी लव लाइफ
विज्ञापन

ठग लाइफ की स्टार कास्ट
'ठग लाइफ' में कमल हासन और तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मणिरत्नम और एआर रहमान की जोड़ी 'ठग लाइफ' फिल्म में एक साथ काम कर रही है। 'ठग लाइफ' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह गैंग्स्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम कर रहे हैं। इस फिल्म को कमल हासन और मणिरत्नम ने मिलकर लिखा है। फिल्म में कमल हासन और तृषा के अलावा सिलाम्बरासन, अशोक सेलवन, नस्सर, अली फजल, पंकज त्रिपाठी सान्या मल्होत्रा और ऐश्वर्या लक्ष्मी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Vishwambhara: तृषा के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज, विश्वम्भरा के निर्माताओं ने रोल के नाम से उठाया पर्दा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed