इस खास दिन पर रिलीज होगा यश की 'टॉक्सिक' का टीजर, पहले से अलग किरदार में नजर आएंगे अभिनेता
Toxic Teaser Release Date: अभिनेता यश की अदाकारी वाली फिल्म 'टॉक्सिक' के टीजर की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इसकी स्टारकास्ट का पोस्टर भी जारी किया जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिस दिन 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज होगा उसी दिन अभिनेता यश का जन्मदिन है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है 'यश का 40 साल का होना उनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ा पल है। ऐसे में टीम को लगा कि 'टॉक्सिक' को दुनिया के सामने पेश करने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता।'
रिलीज से पहले ही यह फिल्म चर्चा में है। इसकी वजह यह है कि इसमें यश को एक अलग किरदार में दिखाने का वादा किया गया है। इसमें वह अपने पिछले किरदारों से अलग नजर आएंगे।
Introducing Tara Sutaria as REBECCA in - A Toxic Fairy Tale For Grown-Ups#TaraSutaria#TOXIC #TOXICTheMovie #Nayanthara @humasqureshi @advani_kiara #GeetuMohandas @RaviBasrur #RajeevRavi #UjwalKulkarni #TPAbid #MohanBKere #SandeepSadashiva #PrashantDileepHardikar… pic.twitter.com/gY7uFrFDkh
— Yash (@TheNameIsYash) January 3, 2026
Introducing Kiara Advani as NADIA in - A Toxic Fairy Tale For Grown-Ups#Toxic #ToxicTheMovie @advani_kiara #GeetuMohandas @RaviBasrur #RajeevRavi #UjwalKulkarni #TPAbid #MohanBKere #SandeepSadashiva #PrashantDileepHardikar #KunalSharma #SandeepSharma #JJPerry @anbariv… pic.twitter.com/27aRe1GGVg
— Yash (@TheNameIsYash) December 21, 2025
फिल्ममेकर गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक स्टाइलिश गैंगस्टर ड्रामा है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में सिर्फ जबरदस्त एक्शन ही नहीं, बल्कि भावनात्मक गहराई भी दिखाई जाएगी।
Tick Tock Tick ⏳#ToxicTheMovie
— Geethu Mohandas (@GeethuMohandas_) January 5, 2026
फिल्म की रिलीज डेट आई सामने
फिल्म की स्टार कास्ट का कुछ हिस्सा पहले ही सामने आ चुका है। मेकर्स ने बताया कि नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया अहम किरदारों में होंगी। मेकर्स ने इनके लुक पहले ही रिवील कर दिए हैं। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।