फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sony LIV anthology Zindagiनामा trailer is out now will feature Silent struggles and powerful stories

Zindagiनामा Trailer: दिखेंगी संघर्ष और ताकत की बेहतरीन कहानियां, जारी हुआ 'जिंदगीनामा' का शानदार ट्रेलर

Thu, 03 Oct 2024 08:13 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 03 Oct 2024 08:13 PM IST
सार

मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों के भावनात्मक परिदृश्यों की खोज करती और जीवन के संघर्षों को दर्शाती सोनी लिव की एंथोलॉजी जिंदगीनामा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें कई शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Sony LIV anthology Zindagiनामा  trailer is out now will feature Silent struggles and powerful stories
'जिंदगीनामा' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज के समय में हर व्यक्ति अपने आप से किसी न किसी बात को लेकर लड़ रहा है। हर व्यक्ति का अपना एक संघर्ष है, जो उसके अंदर चल रहा होता है। इस तरह की लड़ाइयां हमेशा खामोशी से लड़ी जाती हैं और इनकी गूंज अक्सर अनसुनी रह जाती है। हमारे भीतर के संघर्ष को हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन वो हमे एक खास आकार में ढाल रहे होते हैं, जो हम हमेशा जाहिर नहीं कर पाते। जिंदगी की ऐसी ही कश्मकश को बयान करती है सोनी लिव की आगामी सीरीज 'जिंदगीनामा', जिसका ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। 

विज्ञापन


छह अनूठी कहानियों के माध्यम से जीवन के संघर्षों को दर्शाती है 'जिंदगीनामा'
सोनी लिव की आगामी सीरीज जिंदगीनामा खामोशी की चादर में लिपटी उन संघर्षो की दास्तान बताती है, जो अपने आप में काफी दमदार हैं। सीरीज जीवन का भावनात्मक चित्रण करती है, जो दर्शकों के दिल और दिमाग पर एक खास छाप छोड़ने का दमखम रखती है।  ये सीरीज छह अनूठी कहानियों के माध्यम से कई चुनौतियों के साथ जीवन के सफर को दर्शाती है, जिनका शीर्षक है भंवर, स्वागतम, वन प्लस वन, केज्ड, पपेट शो और पर्पल दुनिया। 
विज्ञापन

अनन्या पांडे ने जेन-जी को दी खास सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन

10 अक्टूबर से सोनी लिव पर होगी प्रीमियर
यह एंथोलॉजी मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों के भावनात्मक परिदृश्यों की खोज करती है। उनके अपने संघर्षों और चुनौतियों की बात करती है। इस की हर एक कहानी की अपनी दुनिया है और अपनी चुनौतियां हैं। प्रत्येक कहानी एक तीव्रता के साथ सामने आती है जो आपको अपनी ओर खींचती है, जो बताती है कि इन संघर्षों का सामना करने और उनसे बचने के लिए आवश्यक हिम्मत को जुटाने के लिए क्या कुछ लगता है। एंटीमैटर द्वारा निर्मित , एमपॉवर द्वारा संकल्पित और अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत जिंदगीनामा का प्रीमियर 10 अक्टूबर से सोनी लिव पर किया जाएगा।

Jigra: आलिया-वेदांग की फिल्म 'जिगरा' का गाना 'तेनु संग रखना' रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने जीते दिल
दिखेंगे कई शानदार कलाकार 
श्रृंखला में कई असाधारण कलाकार शामिल हैं, जिनमें श्वेता बसु प्रसाद, प्रिया बापट, प्राजक्ता कोली, यशस्विनी दयामा, लिलेट दुबे, श्रेयस तलपड़े, अंजलि पाटिल, सुमीत व्यास, इवांका दास, मोहम्मद समद, शिवानी रघुवंशी, सयानदीप सेनगुप्ता, तन्मय धनानिया और श्रुति सेठ शामिल हैं। आदित्य सरपोतदार, सुकृति त्यागी, मिताक्षरा कुमार, डैनी मामिक, राखी सांडिल्य और सहान द्वारा निर्देशित, श्रृंखला जीवन की व्यक्तिगत यात्राओं को पेश करती है। यह सीरीज न केवल पात्रों द्वारा सामना की जाने वाली लड़ाइयों को प्रदर्शित करती है, बल्कि रास्ते में उन्हें मिलने वाली ताकतों को भी दिखाती है।
पत्नी मीरा संग शाहिद कपूर ने साझा की प्यारी तस्वीर, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed