फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonu sood sends migrants to there home in lockdown kashi sand artist shows his love by sand art in varanasi

सोनू सूद को सुदर्शन पटनायक के बाद काशी के कलाकार का तोहफा, मिला ये जवाब

Fri, 05 Jun 2020 07:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 05 Jun 2020 07:45 AM IST
सार

  •  मुंबई में फंसे हजारों मजदूरों को अब तक भेज चुके हैं घर।
  • ट्विटर पर हैं काफी एक्टिव, मदद मांगने वाले लोगों को देते हैं ट्विटर पर जवाब।
  • बस, ट्रेन और हवाई जहाज से भी लॉकडाउन में फंसे लोगों की घर पहुंचाने में कर रहे हैं मदद।

विज्ञापन
Sonu sood sends migrants to there home in lockdown kashi sand artist shows his love by sand art in varanasi
सोनू सूद को पेंटिंग बनाकर धन्यवाद देतीं वाराणसी की प्रियंका गौड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 कोरोना महामारी के दौरान मजदूरों की मदद करने वालों को पूरे देश से बधाइयां मिल रही हैं। ऐसे में काशी की कला शिक्षिका ने रियल लाइफ के हीरो बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और शेफ विकास खन्ना को अपने चित्रों के जरिए धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन


हुकुलगंज की रहने वाली प्रियंका गौड़ ने सोनू सूद और शेफ विकास की तस्वीरें अलग-अलग बनाईं और उन्हें थैंक्स लिखा है। प्रियंका ने बताया कि जब देश में कोरोना महामारी से लोग परेशान थे, तब ये दोनों बिना कुछ कहे देशवासियों की मदद में जुटे थे। एक मुंबई की सड़कों पर हाथ में पानी की बोतल लिए बसों से प्रवासी श्रमिकों को उनके घर भेज रहा था तो दूसरा लंदन में बैठकर गरीब, भूखों के भोजन का इंतजाम कर रहा था।
विज्ञापन


सोनू सूद ने अब तक हजारों प्रवासी मजदूरों और छात्रों को उनके घरों तक पहुंचने में मदद की। उनसे किसी भी तरह का पैसा नहीं लिया गया। वहीं शेफ विकास खन्ना ने 8 मिलियन से अधिक लोगों को खाने का पैकेट वितरित किए जो इंडिया में सबसे बड़ी फूड चेन है। प्रियंका उच्चतर प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में अनुदेशिका के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने काशी विद्यापीठ से अपनी कला की शिक्षा हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Sonu sood sends migrants to there home in lockdown kashi sand artist shows his love by sand art in varanasi
वाराणसी की प्रियंका गौड़ ने बनाई सोनू सूद की पेंटिंग। - फोटो : अमर उजाला।

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed