{"_id":"69e79a683108eeaffd02873d","slug":"sonu-nigam-massage-asha-bhosles-feet-in-america-shares-heartwarming-memory-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: सोनू निगम ने इस वजह से की थी आशा भोसले के पैरों की मालिश, सिंगर ने सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Video: सोनू निगम ने इस वजह से की थी आशा भोसले के पैरों की मालिश, सिंगर ने सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा
Tue, 21 Apr 2026 09:10 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:10 PM IST
सार
Sonu Nigam On Asha Bhosle: सिंगर आशा भोसले के निधन पर सोनू निगम काफी निराश हुए थे। उन्होंने उनके साथ बिताए कई पल याद किए। हाल ही में उन्होंने आशा भोसले से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है।
विज्ञापन
सोनू निगम, आशा भोसले
- फोटो : एक्स
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताया। गायिका के निधन के कई दिनों के बाद उन्होंने 1996 में अपने अमेरिका टूर के दौरान आशा भोसले से जुड़ी एक बहुत प्यारी याद साझा की है।
सिंगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया कि कैसे 1996 के अमेरिका टूर के दौरान, जब आशा भोसले एड़ी की हड्डी के दर्द से परेशान थीं, तो वह उनकी एड़ियों की मालिश किया करते थे।

Trending Videos
आशा भोसले की एड़ियों की मालिश की
इस घटना के बारे में बताते हुए सोनू ने कहा, 'उस समय उनकी एड़ी में एक हड्डी बढ़ गई थी। मेरी मां को भी यह तकलीफ थी, इसलिए मुझे पता था कि हाथों से इसकी मालिश करके इसका इलाज कैसे किया जाता है। वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं। मैंने उनसे कहा कि मुझे पता है कि इसे कैसे ठीक करना है। कुछ शो के बाद, मैं उनके कमरे में गया और उनकी एड़ियों की मालिश की, जिसके बाद उन्हें काफी आराम मिला।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
कई वर्षों बाद घटना को याद करती रहीं सिंगर
उन्होंने आगे बताया कि इस घटना के कई वर्षों के बाद भी, आशा भोसले को यह बात याद रही। 'वह मुझसे बार-बार पूछती थीं, 'क्या तुम्हें याद है, तुमने वहां मेरी एड़ियों की मालिश की थी?' और मैं कहता था हां, क्योंकि मैंने अपनी मां को भी इसी तकलीफ से गुजरते देखा था। यह एड़ी में हड्डी के कांटे जैसा होता है, जो कैल्शियम के ज्यादा बढ़ने या ऐसी ही किसी वजह से होता है।'

'धुरंधर' या 'टोस्टर' नहीं, 6 करोड़ में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर वन; साउथ के सुपरस्टार ने की तारीफ
सोनू निगम और आशा भोसले
- फोटो : इंस्टाग्राम
कब हुआ आशा भोसले का निधन?
मशहूर सिंगर आशा भोसले की बात करें तो, 12 अप्रैल को उनके निधन की खबर ने पूरे देश को गहरे सदमे डाल दिया। इस गायिका का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।