फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonam Bajwa Joins Border 2 Reunites With Diljit Dosanjh For The 5th Time

Border 2: 'बॉर्डर 2' से जुड़ा सोनम बाजवा का नाम, बनेंगी इस एक्टर की हीरोइन

Mon, 08 Sep 2025 01:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 08 Sep 2025 01:44 PM IST
सार

Sonam Bajwa In Border 2: फिल्म 'बॉर्डर 2' पहले से ही चर्चा में है। अब यह स्टारकास्ट को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म से सोनम बाजवा का नाम जुड़ गया है।

विज्ञापन
Sonam Bajwa Joins Border 2 Reunites With Diljit Dosanjh For The 5th Time
बॉर्डर 2, सोनम बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' काफी चर्चा में है। फिल्म ने पहले ही खूब सुर्खियां बटोरी हैं। फिल्म की स्टार कास्ट में एक नया नाम जुड़ गया है। इससे फिल्म और चर्चा में आ गई है। फिल्म से अब सोनम बाजवा का नाम जुड़ गया है। वह पहले दिलजीत दोसांझ के साथ काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

'बॉर्डर 2' से जुड़ा दिलजीत दोसांझ का नाम
सोनम बाजवा बहुप्रतीक्षित ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' के लिए दिलजीत दोसांझ के साथ फिर से काम करने के लिए तैयार हैं। सोनम बाजवा और दिलजीत दोसांझ ने 'पंजाब 1984', कॉमेडी फिल्म 'सरदार जी 2', एक्शन से भरपूर फिल्म 'सुपर सिंह' और पारिवारिक मनोरंजन फिल्म 'हौसला रख' में साथ में काम किया है।
फिल्म 'बॉर्डर 2' में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के अलावा सनी देओल, वरुण धवन, मेधा राणा और मोना सिंह जैसे दमदार कलाकार भी होंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)


विज्ञापन
विज्ञापन

सनी देओल ने फिल्म को लेकर कही खास बात
सनी देओल ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में फिल्म को लेकर कहा 'हम कभी किसी चीज को लेकर निश्चित नहीं होते। बस चुनौती के साथ कुछ करने का उत्साह हमेशा दिलचस्प होता है। शुरू करने से पहले अगर आदमी सोच लेगा तो वह काम नहीं कर पाएगा। शुरू में चर्चाएं होती रहती हैं फिर हमें बहाव के साथ चलना होता है।'

यह खबर भी पढ़ें: Sonu Sood: पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पहुंचे सोनू सूद, यूजर्स ने बताया असली हीरो
विज्ञापन

'बॉर्डर 2' के बारे में
फिल्म 'बॉर्डर 2' जेपी दत्ता की 1997 की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। फिल्म में एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध दिखाया जाएगा। इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता हैं। 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed