Kubera: कुबेरा की रिलीज डेट तय, शेखर कम्मुला की फिल्म में धनुष-नागार्जुन और रश्मिका आएंगे नजर
Kubera Release Date: निर्देशक शेखर कम्मुला की कुबेर को रिलीज की तारीख मिल गई है। जानिए किस दिन देख सकेंगे धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन स्टारर फिल्म कुबेरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनुष के प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब रिलीज डेट के आने के बाद धनुष और नागार्जुन के प्रशंसकों का इंतजार बस कुछ ही महिनों का बचा है। ताजा जानकारी के अनुसार, कुबेर 20 जून, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी। कुबेर धारावी की पृष्ठभूमि पर आधारित है और यह एक व्यक्ति के गरीबी से अमीरी तक के विकास की कहानी दर्शाती है।
फिल्म कुबेरा की टीम ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए फिल्म का एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें धनुष और नागार्जुन एक-दूसरे को घूरते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस पोस्टर के साथ लिखा है, "शक्ति की कहानी, धन के लिए लड़ाई, भाग्य का खेल। शेखर कम्मुला कुबेर 20 जून, 2025 से एक आकर्षक अनुभव देने के लिए तैयार है।"
यह भी पढ़ें:
मौनी रॉय ने किए आदियोगी के दर्शन, लिया सदगुरु का आशीर्वाद
A story of power..👑
— Kubera Movie (@KuberaTheMovie) February 27, 2025
A battle for wealth..💰
A game of fate..♟️#SekharKammulasKuberaa is ready to deliver an enchanting theatrical experience from 𝟐𝟎𝐭𝐡 𝐉𝐮𝐧𝐞, 𝟐𝟎𝟐𝟓. pic.twitter.com/EuH5cEppYr
रिलीज डेट पोस्टर में धनुष, नागार्जुन और बॉलीवुड अभिनेता जिम सर्भ नजर आ रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में धारावी की झुग्गी बस्ती है। इस फिल्म में धनुष और नागार्जुन के आलावा रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले कुबेर को बनाया जा रहा है। वहीं देवी श्री प्रसाद फिल्म के संगीतकार हैं।
यह भी पढ़ें:
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: नेटिजेंस ने रणबीर को दिया 'रेड फ्लैग वूमनाइजर का टैग, आलिया ने पोस्ट को किया लाइक