फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonakshi sinha and sudheer babu movies jatadhara teaser released

Jatadhara Teaser: सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ का टीजर रिलीज, रौद्र रूप में नजर आईं एक्ट्रेस

Fri, 08 Aug 2025 11:34 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 08 Aug 2025 11:34 AM IST
सार

Jatadhara Teaser Out Now: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जटाधरा' का टीजर निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। 

विज्ञापन
Sonakshi sinha and sudheer babu movies jatadhara teaser released
जटाधरा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जटाधरा' का टीजर निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। फिल्म के टीजर में सोनाक्षी सिन्हा रौद्र अवतार में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका दमदार अंदाज दिख रहा है।

विज्ञापन


दमदार अंदाज में सोनाक्षी ने बिखेरा जलवा
सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फिल्म ‘जटाधरा’ का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। टीजर में एक्ट्रेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, जिसमें उन्हें दमदार और रौद्र अवतार में देखा जा सकता है। अभिनेत्री माथे पर लाल तिलक लगाए, भारी-भरकम गहने पहने हुए और हाथ में तलवार लिए दिख रही है। साथ ही वह क्रोध में अपने दुश्मनों पर हमला करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)


शिव भक्त के रूप में नजर आए सुधीर बाबू
इसके अलावा फिल्म में अभिनेता सुधीर बाबू के लुक को दमदार तरीके से प्रदर्शित किया गया है। टीजर में अभिनेता शिव भक्त के रूप में नजर आ रहे हैं। सुधीर बाबू गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर तिलक लगाए दिख रहे हैं। इसके साथ ही वह त्रिशूल लेकर सोनाक्षी सिन्हा के किरदार से युद्ध करते नजर आ रहे हैं। 



यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: 'यह गाना मुझे अंदर तक हिला देता है', प्रियंका चोपड़ा ने की निक जोनस के परफॉर्मेंस की प्रशंसा


कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'जटाधरा' एक पौराणिक थ्रिलर है, जिसमें भारतीय पौराणिक कथाओं को रोमांचक दृश्यों और डार्क फैंटेसी के साथ जोड़ा गया है। फिल्म के पोस्टर और टीजर में देखा गया कि त्रिशूल, गरजते बादल, भगवान शिव के भक्त और सोनाक्षी सिन्हा का रोद्र रूप दिखाई दे रहा है, जो कहानी को और दमदार और प्रभावशाली बनाता है। जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा निर्मित, वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शानदार VFX देखने को मिल सकता है। यह फिल्म साल के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed