फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sohail khan talks about his wild card entry in Kunal Kemmu show Alliance elder brother salman khan Reaction

'यहां सिर्फ मैं हूं'; 'अलायंस' से सलमान के भाई वाली छवि बदलेंगे सोहेल खान? बताया कैसा था भाईजान का रिएक्शन?

Thu, 02 Jul 2026 07:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 02 Jul 2026 07:15 PM IST
सार

Sohail Khan On Allianc Show: अभिनेता सोहेल खान जल्द ही रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने इस शो में हिस्सा लेने पर बात की। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शो में आने पर बड़े भैया सलमान खान ने उन्हें क्या सलाह दी है?

विज्ञापन
sohail khan talks about his wild card entry in Kunal Kemmu show Alliance elder brother salman khan Reaction
सोहेल खान-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोहेल खान शो 'अलायंस' में शिरकत करने वाले हैं। वे बतौर वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी एंट्री लेंगे। सोहेल बतौर जज कई रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं। मगर, यह पहला मौका है, जब वे बतौर प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। सोहेल खान ने शो को लेकर हाल ही में बात करते हुए कहा कि यहां बड़े भाई सलमान खान का स्टारडम काम नहीं आएगा। इस शो में रणनीति के साथ रहना होगा।

विज्ञापन

क्या है 'अलायंस' में जाने का सोहेल का इरादा?
शो 'अलायंस' को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। यहां कई सेलिब्रिटीज बतौर प्रतिभागी शामिल हुए हैं। इस शो में जाने से पहले सोहेल खान का इरादा साफ है कि वे यहां अपनी खुद की पहचान बनाने की कोशिश करेंगे। सलमान खान के भाई वाली इमेज को वे बदल देना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले सोहेल की 'अलांयस' से जुड़ने की खबरें सामने आई थीं। अब खुद सोहेल खान ने इसकी पुष्टि कर दी है। 

बदलेंगे 'सलमान के भाई की छवि'
सोहेल खान बतौर डायरेक्टर और एक्टर फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि, बतौर अभिनेता उन्हें खास पहचान नहीं मिली। आज भी परिचय देते वक्त लोग उन्हें 'सलमान खान का भाई' कहते हैं। हाल ही में 'अलायंस' में जाने से पहले सोहेल ने मीडिया से बातचीत की और शो में अपनी योजना के बारे में बात की। साथ ही अपनी पहचान पर बात की। एचटी के मुताबिक, सोहेल का कहना है कि वे शो के जरिए अपनी सलमान के भाई वाली छवि बदलना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

sohail khan talks about his wild card entry in Kunal Kemmu show Alliance elder brother salman khan Reaction
सोहेल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बोले- 'यहां सिर्फ मैं हूं'
सोहेल खान का कहना है, 'शो में कोई परिवार का नाम नहीं है, जिस पर मैं टिक सकूं। इंडस्ट्री की भी कोई जोर-जबर्दस्ती नहीं है। यहां सिर्फ मैं हूं। मेरा दिमाग है और मैं गेम कैसे खेलता हूं? यह है। अगर लोग जाते वक्त मेरा वह पक्ष देखें जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा, तो यह बहुत अच्छा होगा। सिर्फ इसी वजह से मैं इस शो में आया हूं। सोहेल खान ने 'अलायंस' और 'बिग बॉस' के बीच के फर्क पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 'बिग बॉस' काफी एनर्जी है। इमोशनल ड्रामा है। मैं हमेशा सोचता था कि ये सलमान भाई का स्पेस है। मेरा नहीं। शो 'अलायंस' बिल्कुल अलग है। यह दिमाग वाला खेल है। इसमें रणनीति है। लोगों को भनक लगे देने बिना उन्हें चुपचपा हरा देना।  यही चुनौती मुझे पसंद आई।

विज्ञापन

कहां स्ट्रीम हो रहा 'अलायंस'
सोहेल ने शो में आने पर सलमान खान की प्रतक्रिया पर भी बात की। सोहेल ने पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनने की बात जब सलमान खान को बताई तो उनका रिएक्शन बिल्कुल अलग था। सोहेल के मुताबिक, 'सलमान भाई को यह बात काफी दिलचस्प लगी। फिर अचानक उन्होंने कहा कि क्या तुम्हें पक्का यकीन है कि तुम इसमें क्यों पड़ रहे हो'? सोहेल ने आगे कहा, 'मैं भाई को जितना जानता हूं उसके हिसाब से उन्होंने जो कुछ भी कहा वह चेतावनी भी थी और साथ ही  आशीर्वाद भी। मैं इसे मान लेता हूं'। बता दें कि 'अलायंस' ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed