फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Shaan continues singing in heavy rain and thunderstorm in Jio World Drive in Mumbai

Shaan: कड़कती बिजली और बारिश के बीच हाथों में छाता लेकर शान ने गाया गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

Sun, 20 Oct 2024 05:34 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 20 Oct 2024 05:34 PM IST
सार

मशहूर गायक शान ने मुंबई में अपनी प्रस्तुति के दौरान छाता लेकर गाना गाया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Singer Shaan continues singing in heavy rain and thunderstorm in Jio World Drive in Mumbai
शान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर गायक शान ने हाल ही में मुंबई में ‘जियो वर्ल्ड ड्राइव’ में अपनी प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति के दौरान बारिश होने लगी, जिसके चलते उनका कार्यक्रम बाधित हो गया। हालांकि, गायक ने बारिश को खुद को ऊपर हावी नहीं होने दिया और बारिश में ही गीत गाते रहे। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह छाता लेकर गाते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो आया सामने
वीडियो में शान को काली शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। वह अपने दर्शकों से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘मैं तो छता लेके गा रहा हूं, लेकिन इसलिए नहीं कि मैं भीगना नहीं चाहता। ये तो सिर्फ, माइक को बचाने के लिए। वरना मुझे तो बारिश में बहुत मजा आता है।’ कुछ ही देर बाद उन्होंने अपना आइकॉनिक गाना ‘दिल ने तुमको चुन लिया’ है गाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

Bigg Boss 18: दो बार तलाक ले चुके इस अभिनेता पर है चाहत पांडे को क्रश? श्रुतिका ने खोली पोल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



सोशल मीडिया पर हो रही प्रशंसा
एक सोशल मीडिया यूजर ने शान का एक वीडियो साझा किया और प्रशंसा करते हुए नोट लिखा यूजर ने लिखा, ‘यार, क्या रात थी! यह एक ओपन कॉन्सर्ट था और जब माहौल गर्म हो रहा था, बारिश आ गई। सब निकल गए स्टेज से, लाइटें बंद हो गईं, लेकिन शान मंच पर रहे कोई बैकग्राउंड म्यूजिक नहीं, बस उनकी आवाज बारिश में गूंज रही थी। भीड़ भीग गई थी, वह भीग गए थे, लेकिन वह एक सच्चे कलाकार की तरह प्रदर्शन करते रहे। ईमानदारी से, हमें उनके संगीत की भी आवश्यकता नहीं थी। आवाज माहौल को जीवंत रखने के लिए पर्याप्त थी। इस भावना को सलाम।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sakshat S. Redekar (@sakshat_music)



अपने शहर में शो करके उत्साहित हैं गायक
इससे पहले, अपने कॉन्सर्ट के बारे में बात करते हुए शान ने एक बयान में कहा कि वह ट्राइबवाइब और इस शो का प्रबंधन करने वाले क्रू मेंमबर्स के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि अपने शहर में कॉन्सर्ट को करना इसे और भी खास बनाता है। 
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास, ‘बिलबोर्ड कनाडा’ के कवर पेज पर आने वाले बनें पहले भारतीय कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed