Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Neha Kakkar shares cryptic post amid Melbourne concert Controversy organisers call her out

Neha Kakkar: मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद के बीच नेहा कक्कड़ का क्रिप्टिक पोस्ट, नवरात्रि की बधाई के साथ लिखी ये बात

Mon, 31 Mar 2025 09:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 31 Mar 2025 09:42 AM IST
सार

Melbourne Concert Controversy: गायिका नेहा कक्कड़ इन दिनों मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद को लेकर खबरों में हैं। कथित रूप से वे कॉन्सर्ट में तीन घंटे देर से पहुंचीं, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। शो के आयोजकों ने भी नेहा कक्कड़ पर कई आरोप लगाए। इसके बाद सिंगर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Singer Neha Kakkar shares cryptic post amid Melbourne concert Controversy organisers call her out
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम-@nehakakkar

विस्तार

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ मेलबर्न में आयोजित कॉन्सर्ट में कथित तौर पर तीन घंटे देर से पहुंचने को लेकर विवादों में हैं। एक तरफ गायिका ने आयोजकों पर खराब प्रबंधन का आरोप लगाया। वहीं, आयोजकों ने अलग ही सच्चाई बयां की। कॉन्सर्ट में देर से पहुंचने के बाद दर्शकों ने नेहा कक्कड़ की आलोचना की और वहां से चलने जाने तक को कह दिया। इस पूरे मामले के बाद नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

आयोजकों ने लगाए आरोप
नेहा कक्कड़ कॉन्सर्ट में जब देर से पहुंचीं तो नाराज दर्शकों ने उनसे चले जाने को कहा। नेहा कक्कड़ स्टेज पर ही रोने लगीं। हालांकि, दर्शकों का दिल तब भी नहीं पिघला और इसे नौटंकी करार दिया। नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने अपने देर से पहुंचने के लिए आयोजकों को जिम्मेदार बताया और बेहतर व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगया। वहीं, आयोजक बीट्स प्रोडक्शन ने बिल पेश करते हुए नेहा पर आरोप लगाए हैं। इस विवाद के बीच नेहा कक्कड़ ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

यह खबर भी पढ़ें:
Hera Pheri Viral Memes: हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के ये मीम्स हैं सोशल मीडिया के बादशाह, यहां देखें लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि की शुभकामना के साथ किया पोस्ट
नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। यूं तो इस पोस्ट के जरिए उन्होंने चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं फैंस को दी हैं। मगर, कैप्शन में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है, जिसे उनके मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। नेहा ने लिखा है,'वह खुशनसीब हैं, क्योंकि उनके ऊपर हमेशा माता रानी का हाथ है। सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)

विज्ञापन

अप्रत्यक्ष रूप से नेहा ने दिया जवाब
नेहा कक्कड़ ने आयोजकों के आरोपों पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनके पोस्ट से यह संकेत जरूर मिल रहा है कि खुद पर लगे आरोपों, आलोचनाओं का सामना वह मजबूती से कर रही हैं। नेहा कक्कड़ के कॉन्सर्ट में देर से पहुंचने पर आयोजकों ने मुआवजे की मांग की है। बीट्स प्रोडक्शन ने जोर देकर कहा है कि नेहा को उनके देरी से आने के कारण हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी टीम ने गैर-पेशेवर व्यवहार किया, जिसमें क्राउन टॉवर सिडनी में आर्टिस्ट रूम में धूम्रपान करना शामिल है, जिसके कारण उन्हें क्राउन टॉवर की सभी संपत्तियों से प्रतिबंधित कर दिया गया।

यह खबर भी पढें:
Eid Release Movies: ईद पर हिट नहीं रहीं सलमान खान की ये फिल्में, लिस्ट देखकर होगी हैरानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed