फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Neha Bhasin revealed she attempted suicide at the age of 20 after being body shamed Know Details

Neha Bhasin: बॉडी शेमिंग से तंग आकर नेहा भसीन देने वाली थीं जान, बोलीं- 'घर जाकर फैट बर्नर की आधी बोतल खा ली'

Mon, 07 Jul 2025 07:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Jul 2025 07:27 PM IST
सार

Neha Bhasin: सिंगर नेहा भसीन ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बॉडी शेमिंग से दुखी होकर एक बार उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Singer Neha Bhasin revealed she attempted suicide at the age of 20 after being body shamed Know Details
नेहा भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नेहा भसीन ने बॉडी शेमिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मशहूर गायिका ने खुलासा किया कि वे खुद भी इसे फेस कर चुकी हैं। एक बार तो बॉडी शेमिंग से तंग आकर उन्होंने अपनी जान देने जैसा कदम उठा लिया था। तब उनकी उम्र सिर्फ 20 साल थी। नेहा के मुताबिक वे इतना परेशान हो गईं कि घर जाकर फैट बर्नर की आधी बोतल कंज्यूम कर ली। इसके बाद दो दिनों तक उल्टियां होती रहीं।

विज्ञापन

Singer Neha Bhasin revealed she attempted suicide at the age of 20 after being body shamed Know Details
नेहा भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉडी शेमिंग से हो गई थीं परेशान
'कुछ खास', 'डंकी', 'असलम-ए-इश्कम' और 'जग घुमेया' जैसे हिट ट्रैक के लिए मशहूर गायिका नेहा भसीन ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने बॉडी शेमिंग के बाद महज 20 साल की उम्र में सुसाइड की कोशिश की थी। उनका वजन सिर्फ 50 किलो था, मगर इसके बावजूद होने वाली बॉडी शेमिंग से वे तंग आ गई थीं। वह उस समय लड़कियों के ग्रुप विवा का हिस्सा थीं, जिसमें सीमा रामचंदानी, प्रतिची मोहपात्रा, महुआ कामत और अनुष्का मनचंदा भी शामिल थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Bhasin (NB) (@nehabhasin4u)

विज्ञापन
विज्ञापन

करियर की शुरुआत में दिए गए फैट बर्नर
नेहा भसीन ने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बताया कि जब उन्होंने साल 2002 में अपना करियर शुरू किया था, तो 2003 में उन्हें फैट बर्नर दिए गए थे। उस समय, अपनी कम उम्र के कारण उन्हें इसके इफैक्ट्स के बारे में पता नहीं था। नेहा ने यह भी खुलासा किया कि एक बार उनका उस चैनल से बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था, जिसके साथ उनके ग्रुप ने करार किया था। नेहा ने जब चैनल के प्रमुख से बात करने की कोशिश की, तो उन्हें परेशान करने वाला एक और आदमी भी बातचीत में शामिल हो गया।

Arti Singh: 'कठिन समय में मौजूद...', आरती सिंह ने पति दीपिक के साथ शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें; लिखा इमोशनल नोट

विज्ञापन

बोलीं- 'वीडियो जारी करने से कर दिया इनकार'
गायिका ने कहा, 'कॉन्फ्रेंस रूम में जैसे एक बड़ा टीवी होता है, उसने उस टीवी पर वीडियो डाल दिया और मेरे पेट पर सर्कल करते हुए बोला, 'देखो, तुम बहुत मोटी हो, जिसकी वजह से हम वीडियो जारी नहीं कर सकते। मैं उस समय 50 किलो की थी। मुझे याद है, मैं घर गई और गुस्से में आधी से ज्यादा बोतल फैट बर्नर की खा ली थी। यह आत्महत्या की कोशिश में किया गया था। इसके बाद दो दिनों तक मैं उल्टियां करती रही। बैंड को पता ही नहीं चला कि क्या हुआ है'?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed