फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Arijit Singh Abu Dhabi Concert Cancelled Amid India Pakistan War Tensions

Operation Sindoor: सिंगर अरिजीत सिंह का अबू धाबी में होने वाला कॉन्सर्ट कैंसिल, रिफंड किए जाएंगे टिकट के पैसे

Thu, 08 May 2025 06:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 08 May 2025 06:33 PM IST
सार

सिंगर अरिजीत का 9 मई को अबू धाबी में एक कॉन्सर्ट होने वाला था, अब इसे कैंसिल कर दिया गया है। जल्द ही टिकट के पैसे भी रिफंड किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Singer Arijit Singh Abu Dhabi Concert Cancelled Amid India Pakistan War Tensions
सिंगर अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@arijitsingh

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बढ़ गई है। ऐसे में कई इवेंट्स कैंसिल हो रहे हैं। सिंगर अरिजीत का 9 मई को अबू धाबी में होने वाला कॉन्सर्ट भी अब नहीं होगा। कॉन्सर्ट रद्द किया जा रहा है। दर्शकों को उनके टिकट के पैसे भी रिफंड किए जाएंगे। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी 
गुरुवार को अरिजीत की टीम ने सिंगर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉन्सर्ट से जुड़ा अपडेट साझा किया। इसमें लिखा है, ‘हाल की घटनाओं के कारण हमने अबू धाबी में अरिजीत सिंह के लाइव कॉन्सर्ट को कैंसिल करने का मुश्किल फैसला लिया है। 9 मई 2025 को एतिहाद एरिना, यास आईलैंड में यह कॉन्सर्ट होने वाला था। हम इस वक्त आपके धैर्य, साथ की सराहना करते हैं। नई तारीख के बारे में जल्द बताया जाएगा।’ पोस्ट में आगे लिखा गया है, ‘खरीदी गई सभी टिकटें अगली तारीख तक मान्य रहेंगी या आप 12 मई 2025 (सोमवार) से 7 दिन के अंदर रिफंड ले सकते हैं।’ अरिजीत का यह कॉन्सर्ट मौजूदा हालतों को देखते हुए रद्द किया गया है, इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। यह स्थिति कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का परिणाम है। हाल ही में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए नष्ट कर दिया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)


अरिजीत ने पहले भी किया कॉन्सर्ट रद्द 
अरिजीत सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद चेन्नई में 27 अप्रैल को वाईएमसीए ग्राउंड, नंदनम में होने वाला अपना कॉन्सर्ट भी रद्द किया था। इसी तरह सिंगर श्रेया घोषाल ने भी अपना कॉन्सर्ट रद्द किया था। 

राजकुमार राव की फिल्म पर हुआ असर
गुरुवार की सुबह राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के मेकर्स ने भी मौजूदा स्थिति को देखते हुए अपनी फिल्म थिएटर के बजाय सीधा ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। यह फिल्म 16 मई 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। 

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed