फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer actor Rishabh Tandon passed away in Delhi reportedly after a heart attack family requests privacy

एक्टर-सिंगर ऋषभ टंडन का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; परिवार के साथ दिवाली मनाने आए थे दिल्ली

Wed, 22 Oct 2025 11:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 22 Oct 2025 11:11 AM IST
सार

Rishabh Tandon Death: एक्टर-सिंगर ऋषभ टंडन का निधन हो गया है। कथित तौर पर हार्ट अटैक के चलते उनकी जान गई है। मुश्किल घड़ी में परिवार ने सिंगर के फैंस से अपनी प्राइवेसी की अपील की है।

विज्ञापन
Singer actor Rishabh Tandon passed away in Delhi reportedly after a heart attack family requests privacy
ऋषभ शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्टर असरानी के निधन के दुख से फैंस अभी उबरे भी नहीं थे कि इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। एक्टर-सिंगर ऋषभ शेट्टी नहीं रहे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आज बुधवार 22 अक्तूबर को दिल्ली में ऋषभ का निधन हो गया। कथित तौर पर उनका निधन हार्ट अटैक के बाद हुआ है। 

विज्ञापन


फिल्मों में भी किया था अभिनय
ऋषभ शेट्टी ने सिंगिंग के साथ-साथ फिल्मों में अदाकारी भी की। उन्होंने 'फकीर- लिविंग लिमिटलेस' और 'रशना: द रे ऑफ लाइट' जैसी फिल्मों में काम किया। बहुत कम उम्र में ऋषभ के आकस्मिक निधन की खबर से फैंस और परिवार सदमे में हैं। बता दें कि ऋषभ अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहते थे, लेकिन दिवाली का त्योहार मनाने दिल्ली आए थे।

विज्ञापन

निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे
सिंगर के परिवार ने इस मुश्किल घड़ी में प्रशंसकों से प्राइवेसी का ख्याल रखने की अपील की है। अपने करियर के दौरान, ऋषभ अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया पर चर्चा में रहे। वे तब सुर्खियों में आए जब अभिनेत्री सारा खान के साथ उनके रिश्ते की कथित अफवाहें उड़ीं। सारा की सिंदूर लगी एक तस्वीर वायरल हुई, जिससे उनकी शादी की अटकलें लगने लगीं। बाद में सारा ने इन अफवाहों का खंडन किया और बताया गया कि शादी से पहले कई वर्षों तक दोनों का अफेयर रहा था।

ओलेस्या नेडोबेगोवा से रचाई थी शादी
ऋषभ टंडन ने रूस की ओलेस्या नेडोबेगोवा से शादी रचाई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में ऋषभ ने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए बताया कि ओलेस्या उज्बेकिस्तान में उनकी डिजिटल सीरीज की लाइन प्रोड्यूसर थीं। उनकी पहली मुलाकात संयोग से हुई थी। ऋषभ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ❤️Olesya Nedobegova -Tandon♥️🥰🌺🌸👑 (@olesya_tandonofficial)


विज्ञापन

Singer actor Rishabh Tandon passed away in Delhi reportedly after a heart attack family requests privacy
ऋषभ अपनी पत्नी ओलेस्या के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

ये गाने रहे खूब हिट
ऋषभ टंडन 'इश्क फकीराना' जैसे गाने के लिए खूब लोकप्रिय रहे। इसकी वजह से उन्हें 'फकीर' नाम मिला। इसके अलावा उन्होंने 'एक आस्तिक', 'शिव की ऊर्जाओं से ओतप्रोत', जैसे गाने लिखे थे। उनके 'ये आशिकी', 'चांद तू', 'धू धू कर के', 'फकीर की जुबानी' जैसे गाने भी खूब हिट रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed