{"_id":"6af68de458d6acf2750b1470","slug":"sidhu-moosewala-parents-objected-release-of-phantom-song-without-legal-authorisation-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू मूसेवाला: 'फैंटम' गाने पर हुआ विवाद, माता-पिता ने सागा म्यूजिक को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सिद्धू मूसेवाला: 'फैंटम' गाने पर हुआ विवाद, माता-पिता ने सागा म्यूजिक को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
Fri, 13 Nov 2026 09:41 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Fri, 13 Nov 2026 09:41 AM IST
सार
- सिद्धू मूसेवाला का गाना 'फैंटम' रिलीज कर दिया है।
- दिवंगत गायक के माता-पिता ने बयान जारी कर कहा कि सागा म्यूजिक ने अनुमति या आधिकारिक मंजूरी के बिना गाना रिलीज किया है।
- साथ ही दूसरे सिंगर्स और म्यूजिक लेबल्स से एक खास अपील भी की है।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गानों को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। इस बार उनके नए गाने 'फैंटम' की रिलीज को लेकर उनके परिवार ने नाराजगी जाहिर की है। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर ने म्यूजिक लेबल सागा म्यूजिक पर बिना अनुमति गाना रिलीज करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि उनकी सहमति के बिना गाने को रिलीज किया गया है और इसके खिलाफ वे कानूनी कदम उठाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सिद्धू मूसेवाला के पिता
- फोटो : फाइल
परिवार ने जारी किया बयान
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने एक बयान जारी कर कहा कि सागा म्यूजिक ने उनकी अनुमति या आधिकारिक मंजूरी के बिना ही गाना 'फैंटम' रिलीज कर दिया है। उन्होंने बताया कि परिवार ने म्यूजिक लेबल से रिलीज रोकने और इस मामले पर बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की थी। इसके बावजूद लेबल ने गाना रिलीज कर दिया।
परिवार ने यह भी दावा किया कि सागा म्यूजिक के पास ऐसा कोई वैध दस्तावेज नहीं है, जिससे यह साबित हो सके कि उसे उनकी तरफ से गाना रिलीज करने की अनुमति दी गई थी। बयान में उन्होंने कहा, 'सिद्धू मूसेवाला का गाना 'फैंटम' सागा म्यूजिक हमारी अनुमति या मंजूरी के बिना रिलीज कर रहा है। हमने रिलीज रोकने और किसी समाधान पर चर्चा करने का अनुरोध किया था, लेकिन इसके बावजूद सागा म्यूजिक ने हमारी ओर से किसी वैध दस्तावेज के बिना गाना रिलीज कर दिया। सिद्धू मूसेवाला की विरासत और अधिकारों की रक्षा के लिए हम उचित कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।'

अपनी मां के साथ सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : फाइल
दूसरे सिंगर्स और म्यूजिक लेबल्स से की ये अपील
बलकौर सिंह और चरण कौर ने इस मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन दूसरे कलाकारों और म्यूजिक लेबल्स को भी संदेश दिया है, जो सिद्धू मूसेवाला के गानों से जुड़े अधिकार या दस्तावेज होने का दावा करते हैं। उन्होंने ऐसे सभी लोगों से अपील की है कि सिद्धू के किसी भी गाने को लेकर सार्वजनिक घोषणा करने या उसे रिलीज करने से पहले परिवार से संपर्क जरूर करें।
परिवार ने साफ कहा कि सिद्धू मूसेवाला के म्यूजिक और उनके गानों से जुड़े सभी मामलों पर सीधे परिवार से बातचीत की जानी चाहिए। वे अपने बेटे की विरासत और उससे जुड़े अधिकारों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।