Shruti Haasan: रिलेशनशिप में मिले इन अनुभवों से शादी के नाम से सिहर उठती हैं श्रुति हासन, अब अकेले में हैं खुश
Shruti Haasan Says About Her Relationship: हाल ही में साउथ अभिनेत्री श्रुति हासन ने अपने पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए हैं और बताया कि वह शादी से डरती हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री श्रुति हासन अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें शादी से बहुत डर लगता है। साथ ही आपको बताते चलें कि अभिनेत्री पहले शांतनु हजारिका के साथ रिलेशनशिप में थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वह शादी के बंधन में बंधने के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से उनकी शादी टूट गई। चलिए एक नजर डालते हैं कि अभिनेत्री ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में क्या बताया।
वो मेरी गलती नहीं थी
श्रुति हासन हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। उन्होंने वहां अपने रिलेशनशिप और निजी जिंदगी के बार में बात कीं। एक्ट्रेस ने अपने पुराने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए कहा कि किसी कारण वश उनका पुराना रिश्ता टूट गया, जिसमें उनकी कोई गलती नहीं थी। वह एक बेमेल रिश्ता था। इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें शादी से डर लगता है।
यह खबर भी पढ़ें: Dhadak 2: सिद्धांत और तृप्ति की इंटेंस लवस्टोरी पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, ट्रेलर देख क्या बोले यूजर्स?
बच्चों को अपनाऊंगी
आगे बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं मनोवैज्ञानिक स्तर पर बच्चों को अपनाऊंगी। मैं अपने जीवन में लोगों को परेशान करना और उन्हें जरूरत से ज्यादा ख्याल करना बंद कर दूंगी। एक ऐसे व्यक्ति का साथ दूंगी, जो वास्तव में इसका हकदार है। मुझे लोगों को और अपने दोस्तों को अपने जीवन में बदलते और बढ़ते देखना बहुत पसंद है। मैं यह देखना पसंद करूंगी कि ऐसा उस व्यक्ति के साथ हो जो मुझसे गहराई से जुड़ा हुआ हो।’ आगे श्रुति हासन ने बताया कि वह सिंगल हैं और खुद से सबसे ज्यादा प्यार करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अकेलेपन को अपनाने की कोशिश कर रही हैं और इसे वह अकेलापन कहना पसंद नहीं करतीं, क्योंकि उन्होंने देखा है कि लोग सिर्फ अकेलेपन के डर से रिश्ते चुनते हैं।
श्रुति हासन का वर्कफ्रंट
श्रुति हासन के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल दो तमिल फिल्मों में नजर आएंगी। एक फिल्म रजनीकांत की ‘कुली’ है, वहीं दूसरी फिल्म का नाम ‘ट्रेन’ है। वह प्रभास के साथ एक फिल्म 'सालार 2' भी कर रही हैं, इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है।