फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shruti Haasan quit Adivi Sesh Dacoit because of over involvement of co star mrunal replaced her

Dacoit: 'डकैत' से क्यों बाहर हुईं श्रुति हासन, क्या फिल्म के अभिनेता अदिवी शेष बने इसकी वजह?

Sat, 21 Dec 2024 05:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 21 Dec 2024 05:47 PM IST
सार

Dacoit: कुछ दिनों पहले खबर आई कि श्रुति हासन ने क्रिएटिव मतभेदों और डेट क्लैश होने के चलते 'डकैत' को छोड़ दिया। वहीं, अब श्रुति की फिल्म से बाहर निकलने की असली वजह सामने आई है। 

विज्ञापन
Shruti Haasan quit Adivi Sesh Dacoit because of over involvement of co star mrunal replaced her
डकैत में मृणाल ठाकुर ने श्रुति हासन को किया रिप्लेस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कुछ दिन पहले ही अभिनेता अदिवी शेष की आने वाली तेलुगु फिल्म 'डकैत' के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका निभाएंगी। मृणाल फिल्म में अभिनेत्री श्रुति हासन की जगह ले रही हैं, जिन्हें पहले फिल्म लॉन्च होने पर मुख्य भूमिका निभाने की घोषणा की गई थी। कई लोगों का मानना है कि श्रुति हासन ने इस प्रोजेक्ट को इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि वह अपने शेड्यूल में फिट नहीं हो पा रही थीं। वहीं, अब अभिनेत्री के फिल्म से बाहर निकलने का नया कारण सामने आया है।

विज्ञापन

Shruti Haasan quit Adivi Sesh Dacoit because of over involvement of co star mrunal replaced her
फिल्म डकैत - फोटो : इंस्टाग्राम@dacoit

फिल्म से क्यों बाहर हुईं श्रुति
फिल्म को लेकर ताजा खबर है कि तारीखों का टकराव श्रुति के बाहर निकलने का कारण नहीं था। इस बारे में नई जानकारी सामने आई है। बताया गया कि श्रुति हासन ने पिछले साल फिल्म का टीजर शूट किया था और उसके बाद शूटिंग की तारीखें बार-बार आगे बढ़ाई गईं। दूसरा कलाकार स्क्रिप्ट में बहुत ज्यादा शामिल था। श्रुति अपने अभिनय के नए पहलू को दिखाने में दिलचस्पी रखती थी, लेकिन वह सह-कलाकार की अत्यधिक भागीदारी से सहज नहीं थीं, इसलिए वह प्रोजेक्ट से बाहर हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shruti Haasan quit Adivi Sesh Dacoit because of over involvement of co star mrunal replaced her
फिल्म डकैत - फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur

फिल्म का नया पोस्टर और टीजर
17 दिसंबर को 'डकैत' के निर्माताओं ने मृणाल को कलाकारों का हिस्सा बताया था। उन्होंने एक विशेष पोस्टर और टीजर भी जारी किया था।  घोषणा के बाद प्रशंसकों ने उत्सुकता से श्रुति के प्रोजेक्ट से बाहर होने के कारणों के बारे में अनुमान लगाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले कहा गया कि श्रुति ने क्रिएटिव मतभेदों के कारण फिल्म छोड़ दी। कथित तौर पर उन्हें सेट पर असुविधाओं का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उन्होंने यह निर्णय लिया। अन्य कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने डेट क्लैश के कारण 'डकैत' को छोड़ दिया।

विज्ञापन

Shruti Haasan quit Adivi Sesh Dacoit because of over involvement of co star mrunal replaced her
फिल्म डकैत - फोटो : इंस्टाग्राम@dacoit

रिलीज डेट का एलान बाकी
'डकैत' का निर्देशन शेनिल देव ने किया है और इसका निर्माण सुप्रिया यारलागड्डा ने किया है। मृणाल ठाकुर ने मुख्य भूमिका निभाई है और यह पहली बार है, जब वह अदिवी शेष के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। अदिवी ने निर्देशक के साथ मिलकर फिल्म की पटकथा और कहानी पर काम किया है। तकनीकी दल में कैमरा संभालने वाले दानुश भास्कर और भीम्स सेसिरोलेओ का संगीत शामिल है। कोडाटी पवन कल्याण संपादक हैं। निर्माताओं द्वारा फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed