फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shreyas Talpade announces sequel of Poshter Boys after eight years says he was waiting for a good script

Shreyas Talpade: श्रेयस तलपड़े ने किया 'पोश्टर बॉईज' के सीक्वल का एलान, कहा- अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार था

Fri, 21 Apr 2023 02:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 21 Apr 2023 02:27 PM IST
सार

ऑडियंस ने इस फिल्म को काफी प्यार दिया था। अब आठ साल बाद श्रेयस ने मुंबई में फिल्म 'पोश्टर बॉईज' का 25 फीट का पोस्टर रिलीज कर अपनी फिल्म के सीक्वल की घोषणा की है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Shreyas Talpade announces sequel of Poshter Boys after eight years says he was waiting for a good script
'पोश्टर बॉईज' - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता  श्रेयस तलपड़े काफी दिनों से इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। अभिनेता की मराठी फिल्म  'पोश्टर बॉईज' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। ऑडियंस ने इस फिल्म को काफी प्यार दिया था। अब आठ साल बाद श्रेयस ने मुंबई में फिल्म 'पोश्टर बॉईज' का 25 फीट का पोस्टर रिलीज कर अपनी फिल्म के सीक्वल की घोषणा की है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
 

आठ साल बाद 'पोश्टर बॉईज' के सीक्वल की घोषणा
हाल ही में, श्रेयस तलपड़े ने अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए कहा, ‘हम आठ साल बाद 'पोश्टर बॉईज' के सीक्वल की घोषणा करने के लिए उत्साहित हैं। मैं उन दर्शकों को जानता हूं जो फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। इसलिए, मैं सभी को बताना चाहता था कि हम पार्ट 2 के साथ वापस आ रहा है।' 'पोश्टर बॉईज' के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रेयस ने कहा, "हां, हम इस पर विचार कर रहे थे कि मुझे इसका निर्देशन करना चाहिए या नहीं। इसलिए, यह पूरी तरह से गलत नहीं है। फिर, हमें एक शानदार निर्देशक अजय मयेकर मिले।’

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shreyas Talpade (@shreyastalpade27)

विज्ञापन
विज्ञापन
 

यह है फिल्म की कहानी
अपनी फिल्म के बारे में खुलासा करते हुए अभिनेता ने कहा, ‘यह पहले भाग से पूरी तरह से अलग है। साथ ही, यह बहुत ही आज के विषय से जुड़ा हुआ है। फिल्म की कहानी में हमारे पोस्टर लड़के जब लंदन में उतरते हैं, तो किसी चीज में फंस जाते हैं और उन्हें शामिल किए बिना विवाद में शामिल हो जाते हैं और इस स्थिति से कैसे बाहर निकलना है, यह आगे की फिल्म में दिखाया गया है।’ 


Priyanka Chopra: म्यूजिक करियर को लेकर प्रियंका का बड़ा खुलासा, बोलीं- पता था ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलेगा

 

फिल्म को करने का बताया कारण
फिल्म के सीक्वल को आठ साल बाद बनाने पर श्रेयस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब तक आपको कोई ऐसी कहानी नहीं मिलती है, जिसे आप बताना चाहते हैं, तो इसमें जल्दबाजी करने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए, मैं एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहा था, जो  'पोश्टर बॉईज' के तीनों पात्रों के साथ न्याय करे।’ 


 
ऑडियंस ने इस फिल्म को काफी प्यार दिया था। अब आठ साल बाद श्रेयस ने मुंबई में फिल्म 'पोश्टर बॉईज' का 25 फीट का पोस्टर रिलीज कर अपनी फिल्म के सीक्वल की घोषणा की है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed