फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shraddha kapoor and bhumi pednekar were offered for Vicky vidya ka woh wala video before tripti dimri

VVKWWV: तृप्ति डिमरी से पहले कई अभिनेत्रियों को ऑफर हुई थी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', ये नाम हैं शामिल

Mon, 30 Sep 2024 11:32 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 30 Sep 2024 11:32 AM IST
सार

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म 11 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले इसमें लीड अभिनेत्री के तौर पर जिन अदाकाराओं को रोल ऑफर हुआ थे, उनके नाम सामने आए हैं।
 

विज्ञापन
Shraddha kapoor and bhumi pednekar were offered for Vicky vidya ka woh wala video before tripti dimri
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' फिल्म अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए तृप्ति डिमरी से पहले भी कई अभिनेत्रियों को ये रोल ऑफर किया गया था। खबरों की मानें तो फिल्म निर्माता राज शांडिल्य ने नुसरत भरूचा, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर से इस फिल्म को कास्ट करने की बात की गई थी।
विज्ञापन


 

Shraddha kapoor and bhumi pednekar were offered for Vicky vidya ka woh wala video before tripti dimri
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
इन अभिनेत्रियों से भी की थी बात
फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में तृप्ति डिमरी से पहले निर्माताओं ने जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, श्रद्धा कपूर और नुसरत भरूचा को इस भूमिका के लिए चुना था। खबरों की मानें तो फिल्म निर्माताओं ने नुसरत भरूचा, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर पर विचार किया, लेकिन राजकुमार राव पहले ही उन सभी के साथ काम कर चुके थे, इसलिए उन्होंने तृप्ति डिमरी को मौका देने के बारे में सोचा। राज शांडिल्य ने श्रद्धा कपूर से भी फिल्म में शामिल करने के लिए बात की थी, लेकिन तब वे 'स्त्री 2' को लेकर व्यस्त चल रही थीं।

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय से मांगी गई बेटियों के पालन-पोषण से जुड़ी सलाह, अभिनेत्री बोलीं- 'इसकी कोई नोटबुक नहीं'

विज्ञापन
विज्ञापन

Shraddha kapoor and bhumi pednekar were offered for Vicky vidya ka woh wala video before tripti dimri
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
मल्लिका शेरावत के लिए लिखा अलग से किरदार
खबरों की मानें तो  निर्माता निर्देशक राज शांडिल्य ने मुख्य भूमिका के लिए तृप्ति डिमरी को चुना, तो उन्होंने अभिनेत्री मल्लिका शेरावत को ध्यान में रखते हुए एक और किरदार भी लिखा। खबरों की मानें तो राज शांडिल्य ने मल्लिका के लिए एक दमदार रोल लिखा ताकि उनको भी फिल्म में हिस्सा दिया जाए। जब ये रोल मल्लिका शरावत को सुनाया गया तो उनको बहुत पसंद आया, उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह का किरदार काफी पसंद है और ऐसे किरदार का वो काफी समय से इंतजार भी कर रही थीं।

Mithun Chakraborty: पहली ही फिल्म से छा गए थे मिथुन चक्रवर्ती, अभिनय के लिए जीता था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

विज्ञापन

Shraddha kapoor and bhumi pednekar were offered for Vicky vidya ka woh wala video before tripti dimri
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव के साथ काम करने के लिए सोच रहे थे राज
निर्माता निर्देशक राज शांडिल्य ने पहले से ही अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल के बाद राजकुमार राव के साथ काम करने के लिए सोचा था। उन्होंने कहा कि इस दौरान राजकुमार बिजी थे, फिर राज 'ड्रीम गर्ल 2' पर काम करने लगे और इस दौरान वह  फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहे थे। राज शांडिल्य ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि श्रीकांत को भी इस फिल्म में प्रमुख भूमिका के लिए अप्रोच किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed