{"_id":"666f9d273aef2dcc4a06773d","slug":"shooting-of-three-films-of-pawan-kalyan-is-pending-now-he-will-take-decision-after-talking-to-the-filmmakers-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pawan Kalyan: पवन कल्याण की तीन फिल्मों की शूटिंग बाकी, अब फिल्म निर्माताओं से बात करके लेंगे यह फैसला!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Pawan Kalyan: पवन कल्याण की तीन फिल्मों की शूटिंग बाकी, अब फिल्म निर्माताओं से बात करके लेंगे यह फैसला!
Mon, 17 Jun 2024 07:49 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 17 Jun 2024 07:49 AM IST
सार
राजनीति में चमकने के बाद अब एक बार फिर से पवन कल्याण के फिल्मी करियर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। उनकी तीन फिल्मों की शूटिंग बाकी हैं।
विज्ञापन
पवन कल्याण
- फोटो : एक्स- @JanaSenaParty
विस्तार
इन दिनों आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा चुनाव में धमाल मचाने वाले पवन कल्याण के सितारे बुलंद है। वो अब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री भी बन चुके हैं। राजनीति में चमकने के बाद अब एक बार फिर से उनके फिल्मी करियर की चर्चा शुरू हो चुकी है। पवन के फैंस के साथ-साथ उनकी आने वाली फिल्मों के निर्माता भी उनके सेट पर लौटने की बाट देख रहे हैं।
विज्ञापन
तीन फिल्मों की शूटिंग बाकी
पवन कल्याण की तीन फिल्में पाइपलाइन में हैं। इनमें 'ओजी', 'हरि हर वीरा मल्लू' और 'उस्ताद भगत सिंह' शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन तीनों में से फिलहाल कोई भी फिल्म पूरी नहीं हुई है। सभी की शूटिंग बाकी है। यही वजह है कि तीनों फिल्मों के निर्माता इस बात का इंतजार करने में लगे हुए हैं कि पावर स्टार कब सेट पर लौटेंगे और कब शूटिंग शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Soorya: 'बॉर्डर 2' से पहले 'सूर्या' की शूटिंग शुरू करेंगे सनी देओल! दो साल के इंतजार के फल से निर्माता गदगद
विज्ञापन
फिल्म निर्माताओं से बात करेंगे पवन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन आने वाले दिनों में इन फिल्म निर्माताओं से बात करेंगे। इसके बाद वो उन्हें बची हुई शूटिंग को खत्म करने के लिए दो महीने में कुछ तारीखें देंगे। ऐसे में अब देखना होगा कि पवन फिल्मों के सेट पर कब दस्तक देंगे।
Inside Out 2: डिज्नी और पिक्सार ने बॉक्स ऑफिस पर जड़ा सिक्सर, ‘इनसाउड आउट 2’ की कमाई सुनकर होश उड़ जाएंगे
आने वाली तीनों ही फिल्मो में दिखेगा एक्शन
'हरि हर वीरा मल्लू' का टीजर 2 मई, 2024 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भी काम कर रहे हैं। यह एक पीरियड एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जिसका निर्देशन कृष जगरलामुडी ने किया है। फिल्म दो भाग में रिलीज की जाएगी। 'ओजी' की बात करें तो यह फिल्म गैंगस्टर पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसका निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। वहीं, 'उस्ताद भगत सिंह' का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसमें पवन पुलिसवाले का किरदार निभाएंगे।
Stars Daughter: एक्टिंग से दूर अपनी अलग दुनिया में खुश हैं ये स्टार किड्स, लिस्ट में बिग बी की नातिन भी शामिल