Shobana: शोभना ने दिखाया इंसानियत का नया रूप, 41 हजार रुपये की चोरी के बाद भी मेड को माफ कर वापस ली शिकायत
अभिनेत्री के घर से 41 हजार रुपये चोरी हो गए हैं और इसका आरोप उन्होंने अपनी घरेलू सहायिका पर लगाया गया है। शोभना श्रीमन श्रीनिवास रोड पर एक फ्लैट में अपनी मां के साथ रहती थीं। अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें जांच के दौरान नौकरानी दोषी पाई गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शोभना ने अपनी नौकरानी के खिलाफ टेनामपेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री के घर से 41 हजार रुपये चोरी हो गए हैं और इसका आरोप उन्होंने अपनी घरेलू सहायिका पर लगाया गया है। शोभना श्रीमन श्रीनिवास रोड पर एक फ्लैट में अपनी मां के साथ रहती थीं। अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें जांच के दौरान नौकरानी दोषी पाई गई।
शोभना के घर मे हुई 41 हजार रुपये की चोरी
गौरतलब है कि अभिनेत्री ने जिस घरेलू सहायिका पर चोरी का आरोप लगाया गया था, वह कुड्डालोर की रहने वाली थी और वर्षों से शोभना के घर पर काम कर रही है। शोभना ने अपनी बूढ़ी मां की देखभाल के लिए विजया नामक एक महिला को काम पर रखा था। पुलिस पूछताछ में नौकरानी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया था। हालांकि, शोभना ने अपनी शिकायत वापस लेने का फैसला किया और मेड के खिलाफ लगाए सारे आरोप वापस ले लिए हैं। उन्होंने अपनी घरेलू सहायिका के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है और उसे काम पर वापस भी ले लिया है।
Dream Girl 2: 'हाय! चंकी पांडे आखिर आप भी बन ही गए पूजा के फंकी आशिक', ड्रीम गर्ल 2 का मजेदार प्रोमो हुआ जारी
मेड को किया माफ और वापस ली शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोभना की नौकरानी ड्राइवर की मदद से चोरी के पैसे अपनी बेटी के खाते में भेज रही थी। शोभना ने अपनी मेड को माफ कर दिया और कहा कि वह नहीं चाहती कि उनकी मेड के खिलाफ कोई मामला दर्ज हो। अभिनेत्री ने पुलिस से यह भी कहा कि वह अपनी मेड से चुराए गए पैसे की भरपाई हर महीने के वेतन से करेंगी। एक्ट्रेस ने नौकरानी को नौकरी से न हटाने का भी फैसला किया और उसे पहले की तरह काम जारी रखने को कहा है।
Leo: लोकेश कनगराज ने संजय दत्त के जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा, 'लियो' से अभिनेता का दमदार लुक आया सामने
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं शोभना
आपको बता दें कि शोभना एक अनुभवी अभिनेत्री और मशहूर डांसर हैं। वह मलयालम, तेलुगु और तमिल में अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की और उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।