फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shiv Thakare Take A Dig At Manisha Rani Winning Jhalak Dikhhla Jaa 11 see netizens reaction on this

Jhalak Dikhhla Jaa 11: 'जिसके हाथ में ज्यादा पैसा...', मनीषा के झलक दिखला जा 11 जीतने पर खुश नहीं शिव ठाकरे

Tue, 05 Mar 2024 04:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 05 Mar 2024 04:50 PM IST
सार

बिग बॉस 16' के फाइनलिस्ट शिव ठाकरे ने भी इस शो में हिस्सा लिया था, लेकिन वे टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाए। अब उन्होंने मनीषा रानी की जीत पर तंज किया है।

विज्ञापन
Shiv Thakare Take A Dig At Manisha Rani Winning Jhalak Dikhhla Jaa 11 see netizens reaction on this
मनीषा रानी और शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मनीषा रानी अपने चुलबुले अंदाज को लेकर हर तरफ छाई हुई हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में अपने गेम से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली मनीषा ने डांस शो 'झलक दिखला जा 11' को जीत लिया है और ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। एक तरफ तो उनकी जीत पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है, लेकिन वही दूसरी तरफ शो के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे ने मनीषा पर तंज कसा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन


शिव ने मनीषा रानी पर कसा तंज
बिग बॉस 16' के फाइनलिस्ट शिव ठाकरे ने भी इस शो में हिस्सा लिया था, लेकिन वे टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाए। अब उन्होंने मनीषा रानी की जीत पर तंज किया है। शिव ने यह बोलकर मनीषा पर निशाना साधा है कि जिसके हाथ में ज्यादा पैसा है, वो डिजर्विंग है।
विज्ञापन


मजाक में कर दिया यह कमेंट
शिव ठाकरे ने हाल ही में, मनीषा रानी के शो जीतने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है,  'वो डिजर्विंग बंदी है और मुझे लगता है कि जिसके हाथ में ट्रॉफी है, वो डिजर्विंग है, जिसके हाथ में ज्यादा पैसा है, वो डिजर्विंग है।' हालांकि, शिव ने ये बात हंसकर बोली। शिव का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोगों ने दावा किया है कि शिव मनीषा रानी की जीत से जल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल
एक यूजर ने लिखा, 'लोग जीतते नहीं है तो कम से कम हौसला अफजाई कर लेते हैं, लेकिन शिव से यह भी नहीं हुआ।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शिव हर गेम को हारने के बाद यही कहते हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'शिव कभी भी किसी की जीत से खुश नहीं होते हैं, इसलिए कोई भी शो नहीं जीतते हैं। शिव को अपने व्यवहार में सुधार करने की जरूरत है।'
 

SSMB29: 'एसएसएमीबी29' में कई अवतार में नजर आएंगे महेश बाबू? राजामौली की फिल्म के लिए अभिनेता का लुक टेस्ट पूरा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed