फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shekhar suman shares video of remembering dharmendra and says he was kindhearted actor

‘धरम जी जिंदादिल और हरफनमौला शख्सियत थे…’, शेखर सुमन ने धर्मेंद्र को किया याद; साझा किया वीडियो

Fri, 28 Nov 2025 12:11 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 28 Nov 2025 12:11 AM IST
सार

Shekhar Suman Remembers Dharmendra: अभिनेता शेखर सुमन ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है।

विज्ञापन
Shekhar suman shares video of remembering dharmendra and says he was kindhearted actor
शेखर सुमन और धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीते दिनों दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई थी। तमाम सितारों ने अपने-अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि प्रकट की थी। अब अभिनेता शेखर सुमन ने एक सेल्फी वीडियो साझा कर धरम जी को याद किया है। देखें वीडियो। 

विज्ञापन

‘धरम जी बेमिसाल थे’
टीवी और फिल्मों की दुनिया के जाने-पहचाने अभिनेता शेखर सुमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्टर ने कहा, ‘धरम जी बेहद खुशमिजाज इंसान और अपने आप में एक बेमिसाल शख्सियत थे। कहते हैं कि जब किसी इंसान का दिल साफ और खूबसूरत होता है, तो उसकी चमक उसके चेहरे पर झलकती है। धरमजी के लिए यह सच था। वह एक अनोखे व्यक्ति थे, सच्चे और ईमानदार। जो कुछ भी अंदर था, वह बाहर था।’

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shekhar Suman (@shekhusuman)



‘वो हमेशा जिंदा रहेंगे’

आगे उन्होंने कहा, 'क्रिकेट की तरह, जब कोई शानदार पारी खत्म करता है, भले ही वह आउट होकर पवेलियन वापस चला जाए। पूरा स्टेडियम खड़ा होकर उसके लिए तालियां बजाता है। धरम जी ने फिल्मों की दुनिया में शानदार पारी खेली थी। हमें उनके निधन का दुख है, लेकिन उन्होंने जो अविश्वसनीय जीवन जिया, उसके लिए हम सभी को खड़े होकर उन्हें सलाम करना चाहिए।’ इसके साथ ही एक्टर ने कहा, ‘धरम जी अपने काम और अपने किरदारों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे।’

यह खबर भी पढ़ें: De De Pyaar De 2: ‘मस्ती 4’ और ‘120 बहादुर’ पर भारी पड़ रही ‘दे दे प्यार दे 2’, 14वें दिन कमाए इतने करोड़

24 नवंबर को हुआ था निधन
धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। आज, 27 नवंबर को, मुंबई में देओल परिवार द्वारा दिवंगत सुपरस्टार के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed