फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shefali Jariwala wanted to be known as Kanta Laga girl revealed

Shefali Jariwala: मरते दम तक 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से पहचानी जाना चाहती थीं शेफाली, कहती थीं- ‘दुनिया में..’

Sat, 28 Jun 2025 05:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 28 Jun 2025 05:15 PM IST
सार

Shefali Jariwala Liked Kaanta Laga: शेफाली जरीवाला के निधन पर कई किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि शेफाली को 'कांटा लगा गर्ल' नाम कितना पसंद था।

विज्ञापन
Shefali Jariwala wanted to be known as Kanta Laga girl revealed
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम @shefalijariwala

विस्तार

शेफाली जरीवाला का कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। उनके निधन पर हर कोई हैरान है। वह 42 साल की थीं। रात को उनको अचानक कार्डियक अरेस्ट आया। इसके बाद उनके पति ने उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल आने से पहले ही उनका निधन हो चुका था। शेफाली जरीवाला 'कांटा लगा' गाने से बहुत मशहूर हुई थीं। वह चाहती थीं कि उन्हें आखिरी वक्त तक इसी नाम से जाना जाए।

विज्ञापन

शेफाली को भा गया था 'कांटा लगा गर्ल' नाम
पिछले साल शेफाली जरीवाला पारस छाबड़ा के पोडकास्ट में नजर आईं। बातचीत में उन्होंने बताया था कि वह चाहती हैं कि वह मरते दम तक 'कांटा लगा गर्ल' के तौर पर जानी जाएं। शेफाली ने कहा था 'पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही 'कांटा लगा गर्ल' हो सकती है और वह मैं हूं। मुझे इस नाम से प्यार है। मैं चाहती हूं कि मुझे आखिरी दम तक 'काटा लगा गर्ल' के तौर पर जाना जाए।'

यह खबर भी पढ़ें: Shefali Jariwala: बच्चा गोद लेना चाहती थीं शेफाली, कोरोना के बाद मन में बैठ गया था ये डर

विज्ञापन
विज्ञापन

Shefali Jariwala wanted to be known as Kanta Laga girl revealed
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम- @shefalijariwala

1972 में आया था 'कांटा लगा' गाना
आपको बता दें कि 'कांटा लगा' गाना साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म 'समाधि' का है। इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था। इसके बाद साल 2002 में इस गाने का रीमेक बना था। इस गाने में शेफाली जरीवाला ने जबरदस्त डांस किया था। इस गाने से वह रातोंरात मशहूर हो गई थीं। इस गाने को करने के बारे में शेफाली ने TOI को बताया 'मैं उस समय कॉलेज में थी और मैं एक पढ़े-लिखे परिवार से आती हूं, इसलिए मेरे माता-पिता ने मुझे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। लेकिन मैं इसे करना चाहती थी क्योंकि मुझे इसके लिए पैसे मिल रहे थे। मैंने इस गाने से सात हजार रुपए कमाए और मैं खुद को टीवी पर देखना चाहती थी।'

विज्ञापन

काफी ग्लैमरस थीं शेफाली
शेफाली जरीवाला खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। उनका नाम आते ही लोगों के जेहन में उनकी बोल्ड तस्वीरें आ जाती हैं। वह हर कपड़ों में जबरदस्त दिखती थीं। सोशल मीडिया पर उनके बहुत सारे फोटोज वायरल हैं। शेफाली ने अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed