फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shatrughan Sinha allegation on rekha due to break friendship with Amitabh Bachchan

Shatrughan-Amitabh: अमिताभ के साथ झगड़े के लिए शत्रुघ्न ने रेखा को ठहराया जिम्मेदार, किया था बड़ा खुलासा

Thu, 06 Mar 2025 12:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 06 Mar 2025 12:48 PM IST
सार

Shatrughan on Rekha Amitbh: शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बायोपिक में अमिताभ बच्चन और रेखा को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बिना नाम लिए रेखा पर इल्जाम लगाया था। इस खबर में पढ़ें क्या था पूरा मामला? 

विज्ञापन
Shatrughan Sinha allegation on rekha due to break friendship with Amitabh Bachchan
शत्रुघ्न रेखा अमिताभ - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

शत्रुघ्न सिन्हा अपने सख्त बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह कई चीजों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने साल 2016 में छपी अपनी बायोग्राफी में कई चीजों को बहुत ईमानदारी से लिखा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बायोग्राफी में अमिताभ बच्चन के बारे में बात की है। उन्होंने बच्चन के साथ अपने झगड़े की वजह रेखा को बताया है। इसी बायोग्राफी में उन्होंने रीना रॉय के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया है।
विज्ञापन

रेखा की वजह से जुदा हुआ अमिताभ शत्रुघ्न
शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ के साथ अपने झगड़े के लिए अप्रत्यक्ष रूप से रेखा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा 'काला पत्थर की शूटिंग के दौरान एक नामी अभिनेत्री के साथ उनके बहुत दोस्ताना रिश्ते थे, वह उनके यहां जाया करती थीं। लेकिन वह एक बार भी उसे बाहर नहीं लाए और हममें से किसी से भी उसका परिचय नहीं कराया। इंडस्ट्री में सबको पता था कि कौन कहां जाता है। जब रीना मेरे मेकअप रूम में होती थीं तो सबको पता चल जाता था। इस तरह की चीजें कभी नहीं छिपती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Shatrughan Sinha allegation on rekha due to break friendship with Amitabh Bachchan
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : यूट्यूब
20 सालों तक एक दूसरे से नहीं की बात
एक इंटरव्यू में सिन्हान ने रेखा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने माना कि उनकी सोच अलग थी जिसकी वजह से उन्होंने एक दूसरे से 20 सालों तक बात नहीं की। उन्होंने अपनी बीवी पूनम सिन्हा की वजह से सुलह कर लिया। शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद माना कि उन्होंने रेखा पर कई बार जबानी हमले किए, इसके बावजूद रेखा ने उनके बारे में कुछ भी नाकारात्म नहीं कहा।
विज्ञापन

शत्रुघ्न के परिवार से रेखा के हैं करीबी रिश्ते
आज की तारीख में रेखा के शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं। हाल ही में वह न सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा की शादी में पहुंचीं बल्कि वह शत्रुघ्न सिन्हा की जन्मदिन की पार्टी में उनके घर पर गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed