फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shashi Tharoor Shuts Down Troll Accusing Him Of Paid Review For Aryan Khans The Bads Of Bollywood

सीरीज की तारीफ करने पर शशि थरूर पर लगा ये इल्जाम, भड़के कांग्रेस नेता; ट्रोलर को दिया करारा जवाब

Mon, 27 Oct 2025 11:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 27 Oct 2025 11:44 PM IST
सार

Shashi Tharoor Reaction: हाल ही में शशि थरूर ने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की तारीफ की। इस पर यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया। अब थरूर ने ट्रोलर को जवाब दिया है।

विज्ञापन
Shashi Tharoor Shuts Down Troll Accusing Him Of Paid Review For Aryan Khans The Bads Of Bollywood
शशि थरूर, आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : एक्स

विस्तार

हाल ही में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर आर्यन खान के निर्देशन में बनी सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की तारीफ की। इस पर एक सोशल मीडिया यूजर उन पर 'पेड रिव्यू' लिखने का आरोप लगाया। शशि थरूर ने इस यूजर को करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन

थरूर ने यूजर को दिया जवाब
थरूर की तरफ से नेटफ्लिक्स सीरीज की समीक्षा पोस्ट करने के बाद, एक ट्रोलर ने टिप्पणी की, 'शशि थरूर का नया साइड बिजनेस- पेड रिव्यू।' इस पर शशि थरूर ने यूजर को खरी-खरी सुना दी। थरूर ने यूजर को जवाब देते हुए लिखा 'मैं बिकाऊ नहीं हूं, मेरे दोस्त। मेरे द्वारा व्यक्त की गई किसी भी राय के लिए किसी ने कभी भी नकद या वस्तु के रूप में भुगतान नहीं किया है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यन के काम को बताया बेहतर
26 अक्तूबर को, कांग्रेस नेता ने एक्स पर अपने विचार साझा किए और आर्यन के काम की तारीफ की। उन्होंने शाहरुख के अकाउंट को भी टैग किया और कहा कि उन्हें अपने बेटे के काम पर गर्व होना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें: 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज पर कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया, शाहरुख के बेटे आर्यन पर कही बड़ी बात
 
विज्ञापन

शशि थरूर ने की सीरीज की तारीफ
कांग्रेस सांसद ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं दो दिनों से खांसी-जुकाम से जूझ रहा था और बाकी सभी काम रद्द कर दिए थे। स्टाफ और मेरी बहन ने कहा कि कंप्यूटर से नजरें हटाकर थोड़ा कुछ देख लीजिए। मैंने नेटफ्लिक्स की इस सीरीज को देखा और कहना होगा- यह ओटीटी का गोल्ड है।'
उन्होंने आगे लिखा- 'ये शो धीरे-धीरे आप पर अपनी पकड़ मजबूत करता है और फिर आप इससे निकल नहीं पाते। हर सीन में एक ऐसी ईमानदारी और बेबाकी है जो बॉलीवुड में बहुत समय से नहीं दिखी थी।'
 

सीरीज में हैं ये कलाकार
सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल, सहर बाम्बा, अन्या सिंह और मनोज पाहवा जैसे कलाकार शामिल हैं।
इसमें शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, दिशा पटानी और एसएस राजामौली ने कैमियो किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed