फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sharma jee Ki Beti Trailer: Divya Dutta Sakshi Tanwar Saiyami Kher film Directed by Tahira Kashyap Khurrana

Sharma jee Ki Beti: 'शर्मा जी की बेटी' का ट्रेलर जारी, आम महिलाओं की कहानी कहती हैं ज्योति, किरण और तन्वी

Wed, 19 Jun 2024 03:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 19 Jun 2024 03:07 PM IST
सार

राइटर-प्रोड्यूसर ताहिरा कश्यप निर्देशन की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं। ताहिरा का एक परिचय यह भी है कि वे आयुष्मान खुराना की पत्नी हैं। उन्हीं ताहिरा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'शर्माजी की बेटी' का आज ट्रेलर जारी हुआ है।

विज्ञापन
Sharma jee Ki Beti Trailer: Divya Dutta Sakshi Tanwar Saiyami Kher film Directed by Tahira Kashyap Khurrana
Sharma jee Ki Beti - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्राइम वीडियो की आगामी फिल्म 'शर्मा जी की बेटी' का ट्रेलर आज जारी हो गया है। यह फिल्म इसी महीने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन ताहिरा कश्यप ने किया है। यह निर्देशन में उनका डेब्यू है। आज जारी हुए ट्रेलर में भारत के मध्यमवर्गीय परिवारों की महिलाओं की कहानी दिखाई गई है। यह कहानी दिखाई गई है शर्मा वुमंस-ज्योति शर्मा, किरण शर्मा और तन्वी शर्मा के जरिए। 

विज्ञापन

Ration Scam: ईडी के सामने पेश हुईं अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता, राशन वितरण घोटाले को लेकर चल रही जांच

विज्ञापन

Sharma jee Ki Beti Trailer: Divya Dutta Sakshi Tanwar Saiyami Kher film Directed by Tahira Kashyap Khurrana
Sharma jee Ki Beti - फोटो : वीडियो ग्रैब

28 जून को रिलीज होगी फिल्म
प्राइम वीडियो के सोशल मीडिया हैंडल से ट्रेलर जारी किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'आपस में जुड़ी हुईं पांच जिंदगियां, पांच मजबूत महिलाएं, पांच खूबसूरत कहानियां, जो नियति से बंधी हुई हैं। यह फिल्म 28 जून को रिलीज होगी। फिल्म में  साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही वंशिका तपारिया, अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी और परवीन भी हैं। 

Sharma jee Ki Beti Trailer: Divya Dutta Sakshi Tanwar Saiyami Kher film Directed by Tahira Kashyap Khurrana
Sharma jee Ki Beti - फोटो : वीडियो ग्रैब

आम महिलाओं की कहानी कहती है फिल्म

फिल्म का ट्रेलर देखकर यह कहा जा सकता है कि यह आम महिलाओं की कहानी को बड़े खूबसूरत अंदाज में कहने वाली फिल्म है। परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच अपने लिए जगह ढूंढने वाली महिलाओं को यह कुछ अपनी-अपनी सी कहानी लगेगी। फिल्म में साक्षी तंवर ज्योति शर्मा के रोल में हैं। दिव्या दत्ता किरण शर्मा और तन्वी शर्मा की भूमिका में सैयामी खेर हैं।

 
विज्ञापन

Sharma jee Ki Beti Trailer: Divya Dutta Sakshi Tanwar Saiyami Kher film Directed by Tahira Kashyap Khurrana
Sharma jee Ki Beti - फोटो : वीडियो ग्रैब

विषय गंभीर पर कॉमेडी भी भरपूर

ट्रेलर देखते हुए लग रहा है कि फिल्म में कॉमेडी भी भरपूर देखने को मिलेगी। ज्योति तंवर (साक्षी) एक ऐसी महिला के रोल में हैं, जो खुद एक शिक्षिका हैं। परिवार की जिम्मेदारी हैं, लेकिन अपनी ही बेटी उन्हें नजरअंदाज करती है। किरण (दिव्या दत्ता) को जिंदगी में रंग पसंद हैं। पति के साथ घूमना-फिरना चाहती है, एकांत चाहती है, लेकिन पति दो टूक कह देता है कि अब जुड़ाव महसूस नहीं होता। तीसरी शर्मा महिला की कहानी है तन्वी (सैयामी) की, जो क्रिकेट खेलती है। जिंदगी की जद्दोजहद में अपने सपनों को पूरा कर रही है और चुनौतियों से दो-चार होती है।
TV Actresses: जवाब देने में माहिर हैं टीवी इंडस्ट्री की ये बालाएं, एक ने तो भाई जान की बोलती कर दी थी बंद


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed