फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shammi Kapoor Death Anniversary: Know Intresting Facts about Kashmir Ki Kali Actor Life and Career Deets Insid

Shammi Kapoor: पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद मनवाया अभिनय का लोहा, आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं शम्मी कपूर

Wed, 14 Aug 2024 12:36 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 14 Aug 2024 12:36 PM IST
सार

कपूर खानदान में जन्में शम्मी कपूर को अभिनय विरासत में मिला था। पृथ्वी थियेटर में अभिनय के गुण सीखने के बाद साल 1953 में उन्होंने फिल्म जीवन ज्योति से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

विज्ञापन
Shammi Kapoor Death Anniversary: Know Intresting Facts about Kashmir Ki Kali Actor Life and Career Deets Insid
शम्मी कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार शम्मी कपूर की आज 14 अगस्त को पुण्यतिथि है। उन्हें अपने शादर अभिनय प्रदर्शन के लिए जाना जाता था। अभिनेता को भारत का एल्विस प्रेस्ली भी कहा जाता है। शम्मी कपूर का जन्म पृथ्वीराज कपूर के घर में 1931 में हुआ था। शम्मी कपूर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी शानदार प्रतिभा से आज भी वह अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं। पर्दे पर मस्तमौला किरदार निभाने वाले शम्मी असल जिंदगी में काफी गुस्सैल मिजाज के थे। कहा जाता है कि वह एक दिन में 100-100 सिगरेट भी जाते थे। चलिए आज शम्मी कपूर की पुण्यतिथि के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें जानते हैं...

विज्ञापन
 

 

फ्लॉप साबित हुई थी पहली फिल्म

शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1931 को पृथ्वीराज कपूर के घर में हुआ था। वह पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे थे। बचपन में उनका नाम शमशेर राज कपूर रखा गया था। कपूर खानदान में जन्में शम्मी कपूर को अभिनय विरासत में मिला था। पृथ्वी थियेटर में अभिनय के गुण सीखने के बाद साल 1953 में उन्होंने फिल्म जीवन ज्योति से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इंडस्ट्री में उन्हें असल पहचान साल 1957 में की फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' से मिली थी। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों से मनवाया अभिनय का लोहा  

शम्मी कपूर ने 'जंगली', 'दिल देके देखो', 'कॉलेज गर्ल', 'प्रोफेसर', 'कश्मीर की कली', 'चाइना टाउन', 'सिंगापुर', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'जानवर', 'तीसरी मंजिल' और 'ब्रह्मचारी' जैसी कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। अभिनेता की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो वह बेहद ही गुस्सैल मिजाज के थे। शम्मी की जीवन के बारे में उनकी दूसरी पत्नी नीला ने एक बातचीत में बताया था, 'जब शम्मी शराब और सिगरेट पीने पर आते तो किसी की नहीं सुनते थे। ऐसा वो अपने आप से तभी करते थे जब कोई खास दिन होता था। उन्होंने 1 जनवरी से 21 जनवरी के बीच कभी शराब नहीं पी। क्योंकि गीता बाली जो कि उनकी पहली पत्नी थीं, वो 1 जनवरी को बीमार हुईं और 21 को उनका निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने शराब को हाथ लगाना बहुत कम कर दिया था। वह रोजाना नहीं पीते थे। कभी-कभार पीते थे।'

 

 

विज्ञापन

किडनी डिजीज के कारण हुआ था शम्मी कपूर का निधन

पहली पत्नी की मौत के सदमे से उभरने के लिए शम्मी ने शराब छोड़ दी। नीला ने इस दौरान ये भी बताया था कि शम्मी कपूर जल्दी गुस्सा हो जाते थे। आज ही के दिन 14 अगस्त 2011 को क्रोनिक किडनी डिजीज के कारण शम्मी कपूर का निधन हो गया था।  

Priyanka Chopra: 'द गुड हॉफ' के प्रीमियर पर प्रियंका की खूबसूरती ने इंटरनेट पर लगाई आग, निक भी दिखे दीवाने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed