‘शाका लाका बूम बूम’ फेम एक्टर किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, पत्नी दीक्षा नागपाल ने बेटे को दिया जन्म
Kinshuk Vaidya: ‘शाका लाका बूम बूम’ फेम एक्टर किंशुक वैद्य और पत्नी दीक्षा नागपाल के घर किलकारी गूंजी है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।
विस्तार
Kinshuk Vaidya And Diiksha Nagpal: टीवी के पॉपुलर शो ‘शाका लाका बूम बूम’ में संजू का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर किंशुक वैद्य अब पिता बन गए हैं। किंशुक और उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल ने रविवार को अपने पहले बच्चे के रूप में एक बेटे का स्वागत किया है।
किंशुक वैद्य ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। तस्वीर में बच्चे का छोटा सा हाथ नजर आ रहा है, जिसे मां और पिता दोनों ने प्यार से थाम रखा है।
पोस्ट के कैप्शन में किंशुक वैद्य ने लिखा, ‘बहुत प्यार और आभार के साथ हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं। बेबी वैद्य आ गया है। 08.03.26।’
विज्ञापन विज्ञापन
फैंस और सेलेब्स ने दी बधाइयां
जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आई, वैसे ही फैंस और सेलेब्स ने नए माता-पिता को बधाइयां देना शुरू कर दिया। एक्टर आर्य बब्बर ने पोस्ट पर नजर ना लगे वाला और दिल का इमोजी कमेंट किया।
वहीं एक्ट्रेस दिशा परमार ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ‘बधाई हो।’ इसके अलावा कई अन्य लोगों ने भी प्यारे संदेश लिखकर वैद्य परिवार में आए नए सदस्य का स्वागत किया।
पिछले साल दी थी जानकारी
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में किंशुक वैद्य और उनकी पत्नी दीक्षा नागपाल ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
उस समय उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों अपने हाथों में छोटे-छोटे बेबी शूज पकड़े हुए नजर आ रहे थे। उस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘हम जिंदगी के एक नए पड़ाव में कदम रख रहे हैं… हमारी लव स्टोरी अब और भी प्यारी होने वाली है…’
22 नवंबर 2024 में की थी शादी
किंशुक वैद्य ने अगस्त 2024 में दीक्षा नागपाल से सगाई की थी। दोनों कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद 22 नवंबर 2024 को दोनों ने अलीबाग में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी।