पाकिस्तान में शाहरुख खान की चचेरी बहन का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का पाकिस्तान के पेशावर में निधन हो गया है। नूरजहां के छोटे भाई मंसूर अहमद ने जियो न्यूज से अपनी बहन की मृत्यु की पुष्टि की और बताया कि वह कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थीं। नूरजहां पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार के पास मोहल्ला शाह वली कताल क्षेत्र में रहती थीं। नूरजहां की उम्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। नूरजहां जिला एवं शहर पार्षद भी रह चुकी हैं।
नूर भारत में शाहरुख खान से मिलने दो बार आई थीं। दोनों परिवारों के बीच काफी अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं। नूर अवामी नेशनल पार्टी से महिला सीट पर भी चुनाव लड़ चुकी हैं। साल 1947 में भारत-पाक विभाजन के दौरान शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद दिल्ली आ गए थे। लेकिन चाचा गुलाम मोहम्मद ने पाकिस्तान में ही रहने का फैसला किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.