{"_id":"68dcda9ae8fc6ca8320ff0e5","slug":"shah-rukh-khan-will-host-host-filmfare-awards-2025-in-ahmedabad-with-karan-johar-2025-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Filmfare Awards 2025: फिल्मफेयर अवॉर्ड होस्ट करेंगे शाहरुख खान, बोले- 'होस्ट के तौर पर लौटना स्पेशल है'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Filmfare Awards 2025: फिल्मफेयर अवॉर्ड होस्ट करेंगे शाहरुख खान, बोले- 'होस्ट के तौर पर लौटना स्पेशल है'
Wed, 01 Oct 2025 01:09 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:09 PM IST
सार
Shah Rukh Khan As Filmfare Award Host: शाहरुख खान एक बार फिर अपनी मौजूदगी से लोगों को हैरान करने वाले हैं। वह 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड को होस्ट करेंगे।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : एक्स
विस्तार
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। वह जल्द ही फिल्मफेयर अवॉर्ड होस्ट करते हुए नजर आएंगे। 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में 11 अक्तूबर को होगा। इस कार्यक्रम का हर पल ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि स्टेज पर शाहरुख खान होंगे।
विज्ञापन
होस्ट बनने पर बोले शाहरुख
फिल्मफेयर अवॉर्ड की मेजबानी करने को लेकर शाहरुख खान उत्साहित हैं। उन्होंने इस बारे में कहा 'पहली बार जब मैंने ब्लैक लेडी को अपने हाथों में लिया था, तब से लेकर इतने वर्षों में अपने साथियों और फैंस के साथ अनगिनत यादें साझा की हैं। यह प्यार, सिनेमा और जादू का एक सफर रहा है। 70वें साल सह-मेजबान के रूप में वापसी करना वाकई खास है। मैं वादा करता हूं कि हम इसे एक यादगार रात बनाएंगे। यह हंसी, पुरानी यादों और उन फिल्मों के जश्न से भरपूर होगी, जिन्हें हम सभी पसंद करते हैं।'

करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने दिया रिएक्शन
शाहरुख खान के साथ करण जौहर और मनीष पॉल भी फिल्मफेयर अवॉर्ड होस्ट करेंगे। करण जौहर ने होस्ट बनने पर कहा 'फिल्मफेयर महज एक पुरस्कार नहीं है, यह एक विरासत है जिसने भारतीय सिनेमा की कहानी को आकार दिया है। वर्ष 2000 से, मैंने लगभग हर फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में भाग लिया है और कई की मेजबानी भी की है। जैसा कि हम 70 शानदार वर्षों का जश्न मना रहे हैं, मुझे सह-मेजबानी करने में वाकई खुशी हो रही है। इस बार का कार्यक्रम सबसे यादगार होगा।'

शाहरुख के साथ नजर आए करण
हाल ही में शाहरुख खान और करण जौहर शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में साथ नजर आए। हाल ही में करण ने अभिनेता बॉबी देओल की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर करके सुर्खियां बटोरीं। इसमें उन्होंने राज शमनी के साथ बॉबी देओल के पॉडकास्ट इंटरव्यू का एक क्लिप शेयर किया। इस क्लिप में, देओल ने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने बुरे दौर में शराब की ओर रुख करने के बारे में खुलकर बात की।