फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan Movie Dunki with Rajkumar Hirani know story and title the quest for Immigration news in hindi

Shah Rukh Movie Dunki: शाहरुख खान की नई फिल्म 'डंकी' का क्या है सीक्रेट कोड, आइए आपको विस्तार से समझाते हैं

Wed, 20 Apr 2022 07:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 20 Apr 2022 07:06 PM IST
सार

राजकुमार हिरानी के अब तक के निर्देशन इतिहास को देखें तो पता चलता है कि उनकी फिल्में अधिकतर सामाजिक मुद्दों को लेकर होती हैं। खासकर समाज की कुरीतियों या मान्यताओं को चुनौती देने वाली। इसी कड़ी में डंकी के भी सामाजिक मुद्दे की फिल्म होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Movie Dunki with Rajkumar Hirani know story and title the quest for Immigration news in hindi
समझें डंकी का पूरा मसला। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'डंकी' जिसे हिंदी सिनेमा के सबसे सफल निर्देशकों में से एक राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह पहली बार होगा जब शाहरुख की किसी फिल्म का निर्देशन हिरानी करेंगे। इस फिल्म की रिलीज 22 दिसंबर 2023 को तय की गई है। यानी निर्देशक-अभिनेता की यह जोड़ी फिल्म को क्रिसमस के दौरान रिलीज कर बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में रहेगी। हालांकि, फैंस के मन में अभी भी यह सवाल है कि आखिर फिल्म के टाइटल का मतलब क्या है और इसकी कहानी से शीर्षक का क्या संबंध है? 
विज्ञापन


फिल्म का टाइटल डंकी रखने की क्या है वजह?
राजकुमार हिरानी के अब तक के निर्देशन इतिहास को देखें तो पता चलता है कि उनकी फिल्में अधिकतर सामाजिक मुद्दों को लेकर होती हैं। खासकर समाज की कुरीतियों या मान्यताओं को चुनौती देने वाली। इसी कड़ी में डंकी के भी सामाजिक मुद्दे की फिल्म होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। बॉलीवुड के अंदरखानों से मिली जानकारी के हिसाब से डंकी असल में एक कोडवर्ड है। 
विज्ञापन


यह कोड आया है 'डॉन्की फ्लाइट्स' शब्द से, जिसे इलीगल बॉर्डर इमिग्रेशन यानी अवैध तरीके से अप्रवासियों को सीमा पार कराने के तरीके के तौर पर भी जाना जाता है। चूंकि भारतीय लहजे में डॉन्की को डंकी बोला जाता है, इसलिए फिल्म का टाइटल डंकी रखा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राजकुमार हिरानी की फिल्म इसी डंकी फ्लाइट्स के मुद्दे को उभारती नजर आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर क्या होती हैं डंकी फ्लाइट्स, क्यों है ये बड़ी समस्या?
डंकी फ्लाइट्स का अर्थ सिर्फ विमान सेवा के जरिए अवैध तरीके से किसी और देश तक पहुंचना नहीं है, बल्कि अवैध तरीके से सीमा पार जाने के किसी भी तरीके को डंकी फ्लाइट्स कहा जाता है। सीधे शब्दों में यह अप्रवासियों के लिए किसी भी देश में घुसने का गैरकानूनी तरीका है। आमतौर पर जिन लोगों को वैध तरीके से किसी भी देश में एंट्री नहीं मिलती, वे दूसरे देशों से मुश्किल रास्तों को अपनाकर और अपनी पहचान छिपाकर उस देश में पहुंचने की कोशिश करते हैं। इसी तरीके को डंकी फ्लाइट्स कहा जाता है। 

डंकी फ्लाइट्स की समस्या कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर साल भारत और दुनियाभर के हजारों लोग इसी तरह अपने सपनों के देश में जाने की कोशिश करते हैं। डंकी फ्लाइट्स के शिकारों में बड़ा हिस्सा युवाओं का है। भारत में यह समस्या बड़े स्तर पर पंजाब में फैली है। यहां कई युवा कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य यूरोप में बसने के लिए इन्हीं डंकी फ्लाइट्स का सहारा लेते हैं। 

इस समस्या को आंकड़ों के आधार पर इस तरह समझा जा सकता है कि भारत इस वक्त अमेरिका में अवैध प्रवासी भेजने वालों में पांचवें नंबर पर है। इससे पहले मैक्सिको, ग्वाटेमाला, अल साल्वाडोर और होंडुरास जैसे देशों का नाम है। पंजाब के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के युवक सबसे ज्यादा इन डंकी फ्लाइट्स के जरिए अवैध तौर से दूसरे देश में घुसने की कोशिश करते हैं। 


हिरानी के फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट में भी अवैध प्रवासियों की झलक
हिरानी के फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट के पोस्टर को देखा जाए तो साफ है कि यह फिल्म अवैध तरीके से दूसरे देश जाने की कोशिश करने वालों पर ही है। पोस्टर में रेगिस्तान में कड़ी धूप के बीच कई लोगों को पैदल यात्रा करते देखा जा सकता है। साथ ही रेगिस्तान के टीलों के तौर पर फिल्म का टाइटल DUNKI यानी डंकी उभरा दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed