फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan Meet With Football icon Lionel Messi With His Son Abram In Kolkata

इस अंदाज में लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, साथ में दिखे बेटे अबराम; वीडियो हुआ वायरल

Sat, 13 Dec 2025 11:07 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 13 Dec 2025 11:07 AM IST
सार

Shah Rukh Khan Meet With Lionel Messi: फैंस को जिस लम्हे का इंतजार था वो आ गया। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फुटबॉल आइकॉन लियोनेल मेसी से मुलाकात की है। जानिए किस अंदाज में मिले दोनों दिग्गज…

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Meet With Football icon Lionel Messi With His Son Abram In Kolkata
मेसी से मिले शाहरुख और अबराम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय फैंस के लिए उस समय एक यादगार पल बन गया, जब एक्टिंग की दुनिया के ‘बादशाह’ शाहरुख खान और फुटबॉल की दुनिया के ‘किंग’ लियोनेल मेसी की मुलाकात हुई। कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों दिग्गज एकसाथ नजर आए। इस दौरान दोनों दिग्गजों ने मुस्कुराहट के साथ गर्मजोशी से एक-दूसरे से मुलाकात की। मेसी ने साल्ट लेक स्टेडियम से अपनी 70 फुट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण भी किया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्कुराहट के साथ मिले मेसी और शाहरुख
सामने आए वीडियो में दिखता है कि जब शाहरुख खान अपने बेटे अबराम के साथ वहां पर पहुंचते हैं, तो फुटबॉल आइकॉन बड़े ही गर्मजोशी से शाहरुख से मिलते हैं। दोनों दिग्गज पहले हाथ मिलाते हैं फिर बातचीत भी करते हैं। इसके बाद शाहरुख अपने बेटे अबराम से भी मेसी को मिलवाते हैं। मेसी अबराम से भी मुस्कुराहट के साथ ही मिलते हैं। इस दौरान मेसी के साथ उनके दोस्त और उरुग्वे के फुटबॉलर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना में मेसी के टीम मेट और विश्व कप विजेता मिडफील्डर रॉड्रिगो डी पॉल भी दिखे।

अपने G.O.A.T इंडिया टूर के तहत भारत आए हैं मेसी
लियोनेल मेसी अपने G.O.A.T इंडिया टूर 2025 के तहत इन दिनों भारत में हैं। आज मेसी कोलकाता पहुंचे हैं। इसके बाद वो आज ही हैदराबाद भी जाएंगे। जहां वो राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक फ्रेंडली मैच भी खेलेंगे। इसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम को मेसी के साथ एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट का भी प्लान है। इसके बाद 14 दिसंबर को फुटबॉलर मुंबई में रहेंगे और 15 दिसंबर को उनका टूर दिल्ली में खत्म होगा। दिल्ली में मेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed