फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah Rukh Khan Jawan Actress Ridhi Dogra Wants To Play Warrior Queen Like Rani Lakshmibai In Movies

Ridhi Dogra: रिद्धि डोगरा ने बनाई सात किरदारों की लिस्ट, बोलीं- लोग मुझे टीवी एक्ट्रेस कहें तो फर्क नहीं पड़ता

Thu, 29 May 2025 05:32 PM IST
आराध्य त्रिपाठी अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 29 May 2025 05:32 PM IST
सार

Ridhi Dogra Career: टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री रिद्धि डोगरा अब कुछ चुनिंदा किरदार करना चाहती हैं। अमर उजाला के साथ बातचीत में रिद्धि ने अपने उन किरदारों के बारे में बात की।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Jawan Actress Ridhi Dogra Wants To Play Warrior Queen Like Rani Lakshmibai In Movies
रिद्धि डोगरा - फोटो : इंस्टाग्राम-@iridhidogra

विस्तार

एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा अब तक कई स्ट्रॉन्ग और असरदार किरदार कर चुकी हैं -  जैसे टीवी शो ‘मर्यादा’ या फिर ओटीटी पर ‘द मैरिड वुमन’ और ‘असुर’। लेकिन उनका एक सपना है, जो आज भी अधूरा है, एक वॉरियर रानी का रोल करना। वो चाहती हैं कि उन्हें ऐसा किरदार मिले जो भले ही इतिहास में कहीं खो गया हो, लेकिन जिसकी कहानी बहुत ही दमदार हो।

विज्ञापन

‘ऐसी रानी बनना चाहती हूं, जिसकी कहानी अब तक सामने नहीं आई’
अमर उजाला से बातचीत में रिद्धि ने कहा, 'मैं ऐसी योद्धा रानी का रोल करना चाहती हूं जिसने कुछ बड़ा किया हो, लेकिन उसकी कहानी लोगों को पता ही नहीं है। सिर्फ तलवारबाजी या एक्शन ही नहीं, मैं उस किरदार की सोच, उसके इमोशंस और उसकी ताकत को भी दिखाना चाहती हूं।'

विज्ञापन

मैंने ऐसे 7 किरदारों की लिस्ट भी बनाई है
रिद्धि इस सपने को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने बताया, 'मैंने अब तक करीब 7 ऐसे किरदारों पर रिसर्च किया है जिनका जिक्र इतिहास में है, लेकिन शायद किसी फिल्म या शो में उन्हें जगह नहीं मिली। मुझे बस एक मौका चाहिए। कोई कहे कि हां, ये रोल तेरे लिए है। मैं ऐसा रोल करना चाहती हूं जो दिल और दिमाग दोनों पर असर डाले।'

विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-@iridhidogra

रानी लक्ष्मीबाई से बहुत जुड़ाव है
इतिहास की कई रानियों की कहानियां रिद्धि ने पढ़ी हैं, लेकिन रानी लक्ष्मीबाई उन्हें सबसे ज्यादा इंस्पायर करती हैं। 'वो सिर्फ एक योद्धा नहीं थीं, वो एक मां थीं, पत्नी थीं और लीडर भी। उनकी बहादुरी और समझदारी आज भी इंस्पायर करती है। अगर कभी उनका रोल करने का मौका मिला, तो मैं उसे पूरी शिद्दत से निभाऊंगी।'

लोग मुझे टीवी एक्ट्रेस कहते हैं, कोई बात नहीं
रिद्धि ने करियर की शुरुआत टीवी से की थी, लेकिन अब वो ओटीटी और फिल्मों में लगातार काम कर रही हैं। 'अभी भी कई लोग मुझे सिर्फ टीवी एक्ट्रेस कहते हैं, जबकि मैं अब ओटीटी और फिल्मों में भी एक्टिव हूं। लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे लिए काम अच्छा और दमदार होना चाहिए, बस।'



फोटो-@iridhidogra

हर रोल में अपना दिल लगाया है
रिद्धि ने आगे कहा, 'मैंने जो भी काम किया, उसमें पूरी मेहनत और ईमानदारी लगाई। कभी-कभी रिजल्ट वैसा नहीं आता जैसा हम सोचते हैं, लेकिन मैंने हमेशा अपना 100% दिया है।'

फोटो-@iridhidogra

अब कॉमिक बुक में भी नजर आऊंगी
हाल ही में रिद्धि एक कॉमिक बुक ‘लकड़बग्घा: द प्रोलॉग’ के लॉन्च इवेंट में पहुंचीं। ये बुक 2023 में आई फिल्म लकड़बग्घा पर बेस्ड है। 'मुझे बताया गया कि मैं इस कॉमिक बुक की पहली फीमेल एक्टर हूं। ये बात सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा। मेरे लिए ये बहुत गर्व की बात है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed