फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah rukh khan dunki film title was used before by someone but actor request akashdeep to use title

Shah Rukh Khan: ‘डंकी’ फिल्म के टाइटल के लिए किंग खान ने किससे लगाई गुहार? बोले- ‘मोटे, शाहरुख बोल रहा हूं’

Fri, 28 Mar 2025 08:38 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 28 Mar 2025 08:38 AM IST
सार

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। इस फिल्म के शीर्षक के लिए किंग खान को करना पड़ा था संघर्ष। जानिए आखिर उनकी फिल्म से पहले किस ने किया टाइटल का इस्तेमाल, फिर अभिनेता ने लगाई किससे गुहार?

विज्ञापन
Shah rukh khan dunki film title was used before by someone but actor request akashdeep to use title
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'डंकी' फिल्म के शीर्षक के लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी ने शाहरुख खान से कहा कि यह पहले ही किसी के पास है। कॉपीराइट लेने के पहले किंग खान ने इस शख्स से की रिक्वेस्ट। जानिए आखिर क्या है फिल्म के टाइटल के पीछे का संघर्ष और किसने किया था इस टाइटल का प्रयोग। 

विज्ञापन


एक सीरीज के लिए रखा जा चुका था शीर्षक
अभिनेता-निर्माता आकाशदीप साबिर हाल ही में एक पॉडकास्ट मेंं पहुंचे, जहां उन्होंने लेहरन रेट्रो से बातचीत के दौरान 'डंकी' फिल्म से जुड़ी बातें बताईं। उन्होंने फिल्म के शीर्षक के संघर्षों के बारे में बताया। आकाशदीप ने बताया कि वह अवैध प्रवासी पर एक सीरीज का निर्माण करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने एक लेखक रखा। लेखक ने उन्हें द डोंकी रूट, द रोड टू डेथ और डंकी जैसे शीर्षक को सुझाया था, जिसे उन्होंने सुरक्षित कर लिया था। आगे उन्होंने बताया कि उसी दौरान राजकुमार हिरानी ने भी शाहरुखान की फिल्म का नाम 'डंकी' तय किया था। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: क्या बड़े बजट ने बिगाड़ा ‘एल 2 एम्पुरान’ का खेल? ‘छावा’ के टिके हैं पांव, जानिए अन्य का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


जब शाहरुख खान का आया फोन
आकाशदीप ने बताया कि किंग खान ने हिरानी साहब से फिल्म का शीर्षक पूछा तो उन्होंने 'डंकी' बताया। साथ ही बताया कि इस टाइटल का कॉपीराइट पहले ही आकाश के पास है, जिसपर किंग खान ने कहा कि वह उनसे बात करेंगे। पॉडकास्ट में आगे बातचीत में उन्होंने बताया कि संपर्क टूटने के कई दिनों बाद शाहरुख खान का उनके पास फोन आया ओर अभिनेता ने कहा मोटे, शाहरुख बोल रहा हूं। यह सुनते ही उन्हें लगा कोई मजाक कर रहा है। फिर दोबारा फोन आया और वह डिनर पर मिले। 

यह खबर भी पढ़ें: Hema Malini: हेमा मालिनी ने लोकसभा में उठाया डीपफेक का मामला, बोलीं- इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

डंकी फिल्म शीर्षक का उठा मुद्दा
डिनर के दौरान डंकी शीर्षक की बात छेड़ी गई। आकाशदीप ने बताया कि शाहरुख खान ने उनसे पूछा कि क्या डंकी शीर्षक का इस्तेमाल अपनी फिल्म के लिए कर सकते हैं? तो आकाश ने तुरंत सहमति दे दी। बाद में किंग खान ने राजकुमार हिरानी और फिल्म के अन्य सदस्यों के साथ मीटिंग रखी, जिससे कोई असहमति या टकाराव ना हो। हालांकि, आकाशदीप ने बताया कि शाहरुख खान पूरी बातचीत के दौरान बहुत विनम्र थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed