फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shah rukh khan bungalow mannat renovation comes in trouble after filed against it

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान के मन्नत को लगी किसकी नजर? बंगले के निर्माण पर किसने लगाए आरोप, जानिए

Tue, 11 Mar 2025 10:04 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 11 Mar 2025 10:04 AM IST
सार

Shah Rukh Khan: हाल ही में शाहरुख खान के बंगले मन्नत के नवीनीकरण पर रोक लगने की जानकारी आई है। आइए जानते हैं आखिर किसने किंग खान पर लगाए आरोप?

विज्ञापन
Shah rukh khan bungalow mannat renovation comes in trouble after filed against it
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamsrk

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान के बंंगले मन्नत की बहुत चर्चा रहती है। अब इसे लेकर उनपर आरोप लगाया है कि वह बिना अनुमति इसके विस्तार की योजना बना रहे हैं। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला, किसने और क्यों लगाया यह आरोप।

विज्ञापन


कोई भी निर्माण अनुमति के बाद ही हो सकता है
अभिनेता शाहरुख खान अपने मुंबई स्थित बांद्रा के बंगले मन्नत में कुछ बदलाव की योजना बना रहे थे। इससे पहले उनके सामने एक समस्या आकर खड़ी हो गई है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार एक सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंडकर ने अभिनेता के खिलाफ राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का रुख किया है। इसमें संतोष ने अभिनेता और महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA)  पर कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) की अनुमति लिए बिना बंगले में नवीनीकरण का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शाहरुख खान छह मंजिला बंगले का विस्तार करने और दो मंजिलें जोड़ने की योजना बना रहे हैं। साथ ही  अभिनेता पर बंगले को लेकर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया है। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Holi Special: शोले से लेकर राझंणा तक होली के दृश्यों ने बनाया फिल्मों को यादगार, क्या आपको याद हैं ये सींस
विज्ञापन
विज्ञापन


सबूत पेश करने को कहा
अभिनेता शाहरुख खान के बंगले मन्नत के नवीनीकरण के संबंध में जो भी आरोप लगे हैं, उसके लिए एनजीटी ने संतोष को सबूत पेश करने को कहा है। न्यायिक सदस्य दिनेश कुमार सिंह और विशेषज्ञ सदस्य विजय कुलकर्णी की पीठ ने कहा, ‘यदि परियोजना प्रस्तावक या एमसीजेडएमए द्वारा उपरोक्त प्रक्रिया का कोई उल्लंघन किया गया है, तो अपीलकर्ता द्वारा इसे चार सप्ताह के भीतर विशेष रूप से इसके समर्थन में साक्ष्य के साथ प्रस्तुत किया जा सकता है, ऐसा न करने पर हमारे पास इस ट्रिब्यूनल के आदेश का पालन न करने के लिए वर्तमान अपील को स्वीकार करने के चरण में ही खारिज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।’ इस मामले की अगली सुनवाई एनजीटी 23 अप्रैल को करेगा। 

यह खबर भी पढ़ें: Hansal Mehta: हंसल मेहता ने किया नए कलाकारों का समर्थन, बोले- हिंदी सिनेमा को रीसेट करने की जरूरत है...

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान नजर आएंगी। यह एक एक्शन फिल्म होगी। फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed