फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shaan reacts to fire breakout in his building Singer gives update on his family safety family stuck for 40 min

Shaan: 15वीं मंजिल पर 40 मिनट तक फंसा रहा, बिल्डिंग में लगी भीषण आग पर शान ने परिवार की सुरक्षा पर दिया अपडेट

Tue, 24 Dec 2024 05:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 24 Dec 2024 05:45 PM IST
सार

Shaan: मुंबई में आज तड़के एक बहुमंजिला इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित एक अपार्टमेंट में आग लग गई, जिसमें शान भी रहते हैं। अब उन्होंने इस पर अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन
Shaan reacts to fire breakout in his building Singer gives update on his family safety family stuck for 40 min
शान - फोटो : इंस्टाग्राम @ singer_shaan

विस्तार

आज मंगलवार (24 दिसंबर) सुबह मुंबई के एक बहुमंजिला आवासीय बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट में आग लग गई। इस इमारत में मशहूर गायक शान का भी अपार्टमेंट है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शान और उनका परिवार सुरक्षित है। वहीं, अब आखिरकार गायक शान ने मंगलवार को अपने बांद्रा स्थित घर में लगी भीषण आग के बाद प्रशंसकों को अपनी सुरक्षा के बारे में आश्वस्त किया है। शान ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर घटना के बारे में जानकारी साझा की और पुष्टि की कि उनके परिवार में सभी लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

शान ने साझा किया अपडेट
शान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया कि कैसे वह और उनका परिवार खतरनाक स्थिति से बच निकले। उन्होंने लिखा, 'प्रिय सभी प्रशंसक, जैसे ही हमारी इमारत में आग लगने की खबर फैली, बस आप सभी को यह बताना है कि हम सुरक्षित हैं। आग सातवीं मंजिल पर थी। हम ऊपरी मंजिलों पर रहते हैं। हम 15वीं मंजिल पर भागने में कामयाब रहे और बचाए जाने का इंतजार करने लगे। लंबी भयानक कहानी को छोटा करते हुए बताना चाहता हूं कि हम बिल्कुल ठीक हैं। दमकल विभाग से स्पष्ट तस्वीर आने के बाद घर वापस जाने का इंतजार कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

40 मिनट तक फंसे रहे शान
जब आग लगी तो शान सो रहे थे और जब तक उन्हें पता चला, तब तक बिल्डिंग में मौजूद ज्यादातर लोग नीचे जा चुके थे। उन्होंने यह भी बताया कि वह पड़ोसी के घर की 14वीं मंजिल पर लगभग 40 मिनट तक फंसे रहे, जब तक कि दमकलकर्मी आकर उन्हें नीचे नहीं ले गए। उन्होंने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में भी बताया ,'आग रात करीब 12:30 बजे सातवीं मंजिल पर लगी। हम सो रहे थे और करीब एक बजे हमें जगाया गया। इमारत में सातवीं मंजिल और उससे नीचे के ज्यादातर लोग नीचे चले गए थे। हमें छत पर जाने के लिए कहा गया था, लेकिन चूंकि छत बंद थी और धुआं बढ़ रहा था, इसलिए हमने 14वीं मंजिल पर अपने पड़ोसी मिसेज काजी के घर में शरण ली। दुर्भाग्य से वे भी फंस गए थे। हम लगभग 40 मिनट तक वहां रहे जब तक कि फायरमैन ऊपर नहीं आए और हमें नीचे नहीं ले गए।'

विज्ञापन

इमारत को ज्यादा नुक्सान नहीं पहुंचा
शान ने कहा, 'सातवीं मंजिल पूरी तरह से आग से जल गई है। छठी और आठवीं मंजिल आंशिक रूप से जल गई है, लेकिन इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। हमारा घर ठीक है।' शान की पत्नी राधिका मुखर्जी ने भी इस चौंकाने वाली घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा, 'हम ठीक हैं। हमारा छोटा बेटा माही बाहर था और बड़े बेटा सोहम ने हमें जगाया। ऐसी स्थितियों में घबराहट होना लाजिमी है। एक परिवार के रूप में हमने जो पहली चीज की, वह थी सभी मुख्य बिजली के स्विच बंद करना और धुंए को कम से कम अंदर लेने के लिए अपने चेहरे को गीले कपड़े से ढकना। हमने ऊपरी मंजिलों पर जाने के लिए तीन प्रयास किए। शुरू में हम 15वीं मंजिल तक पहुंचने में कामयाब रहे, लेकिन धुआं इतना अधिक था कि हम आगे नहीं जा सके।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed