फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Savi trailer release Divya Khosla Anil Kapoor Harshvardhan Rane In Abhinay Deo Directorial crime thriller film

Savi: 'सावि' का दमदार ट्रेलर रिलीज, खूंखार अवतार में अनिल कपूर के साथ साजिश के जाल बुनती दिखीं दिव्या खोसला

Tue, 21 May 2024 04:27 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 21 May 2024 04:27 PM IST
सार

दिव्या खोसला की फिल्म 'सावि' का धमाकेदार ट्रेलर निर्माताओं द्वारा जारी कर दिया गया है, जिसमें दिव्या का खतरनाक अवतार देखने को मिला।

विज्ञापन
Savi trailer release Divya Khosla Anil Kapoor Harshvardhan Rane In Abhinay Deo Directorial crime thriller film
सावि - फोटो : यूट्यूब: T-Series

विस्तार

अभिनेत्री दिव्या खोसला 'सावि' से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म के दो टीजर जारी करते हुए फैंस का उत्साह बढ़ाया था, जिसके बाद से फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। वहीं, आखिरकार अब निर्माताओं ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें दिव्या खोसला का खतरनाक अवतार देखने को मिला।
विज्ञापन

ट्रेलर की धमाकेदार झलक
ट्रेलर की शुरुआत दिव्या खोसला के किरदार से होती हैं। वे कैमरे में अपना बयान रिकॉर्ड करती हैं और कहती हैं कि अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं तो आप सब जानते हैं कि मैं एक क्रिमिनल हूं। इसके बाद वे अपनी कहानी की झलक दिखाती हैं। दिव्या का किरदार सावि अपने पति यानि हर्षवर्धन राणे और बेटे के साथ हंसी-खुशी रहती हैं, लेकिन एक दिन उनकी खुशियों पर ग्रहण लग जाता है। उनके पति को खून और ड्रग्स के इल्जाम में देश के सबसे बड़े जेल में बंद कर दिया जाता है। सावि यह जानती हैं कि उनका पति बेगुनाह है और ऐसे में वे पति को जेल तोड़कर बाहर लाने की योजना बनाती है। उनकी जिंदगी का यह सफर उन्हें एक साधारण ग्रहणी से क्रिमिनल बना देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्म की दुनिया का हिस्सा बनेगी सावि
सावि की इस खतरनाक साजिश को अंजाम देने के लिए उन्हें अनिल कपूर की मदद मिलती है। वे कहते हैं कि उनके पास हर ताले की चाबी है, बस उसे लगाने वाला चाहिए। अनिल सावि को जुर्म की दुनिया में उतारते हैं और खतरनाक योजना बनाते हैं, जिसमें सावि की जान को भी खतरा हो सकता है। अपने परिवार को टूटने से बचाने के लिए सावि इस खतरे को पार करने के लिए तैयार है। ट्रेलर में दिव्या खोसला का दमदार एक्शन अवतार भी देखने को मिला। अब ऐसे में देखना यह होगा कि वे अपने मकसद में कामयाब हो पाती हैं या नहीं।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में दिव्या खोसला के साथ अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन में की गई है। फिल्म सावी का निर्माण विशेष मनोरंजन और टी-सीरीज के बैनर मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। शिव चाना और साक्षी भट्ट सह-निर्माता के रूप में शामिल हैं। यह फिल्म एक बेहतरीन एक्शन एक्शन से भरपूर है।हालांकि, यह देखने के लिए कि एक साधारण गृहिणी कैसे सबसे बड़ी जेल तोड़कर अपने पति को वापस लाती है, इसके लिए फिल्म के रिलीज होने तक का इंतजार करना होगा। यह फिल्म 31 मई, 2024 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed