Maahi: शान के बेटे माही का ‘साॅरी‘ में चलेगा जादू, सारेगामा लेकर आया नई सुरीली आवाज
हम आज ऐसे समाज में रहते हैं जिसमें अपनी गलती मानना कमजोरी समझती जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। कभी भी गलती मानने या साॅरी कहने वाला शख्स कमजोर नहीं होता है।
विस्तार
अगर आप संगीत के शौकीन हैं, तो आपको के लिए एक नई और सुरीली आवाज सुनने का मौका आ गया है। ये आवाज किसी और की नहीं,बल्कि जाने-माने सिंगर शान के बेटे माही की होगी। जी हां, 18 साल के माही को सुनना किसी के लिए एक सुखद अनुभव हो सकता है। माही को लाॅन्च करने वाला म्यूजिक लेबल है ‘सारेगामा‘, जो एक आरपीएसजी ग्रुप कंपनी है। माही के डेब्यू सिंगल का नाम ‘साॅरी’ है।
कंपनी ने लॉन्च किए अपने तीन कलाकार
सारेगामा ने उभरते कलाकारों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए एक समर्पित वर्टिकल 'सारेगामा टैलेंट' के लॉन्च की घोषणा की है। इसे लेकर सभी बेहद उत्साहित हैं। इसी के साथ ही कंपनी ने अपने पहले तीन कलाकारों माही, प्रगति और अर्जुन को लॉन्च किया है। गायक माही की खास बात ये है कि वह एक अच्छे गायक होने के साथ-साथ एक बेहतरीन परफाॅर्मर भी हैं, जिन्होंने अपनी काबिलियत दिखाते हुए न सिर्फ इसे अपनी आवाज दी है, बल्कि इसे लिखा भी है। 'साॅरी' की बात करें, तो यह एक म्यूजिकल कंपोजिशन से कुछ ज्यादा है।
Grammy Award 2024: ग्रैमी सम्मान पाकर खुश हैं ये भारतीय कलाकार, अवॉर्ड को बताया भारत की उपलब्धि
क्या होते हैं साॅरी के मायने
इसमें बताया गया है कि किस तरह जिंदगी में छोटी-छोटी साॅरी के भी मायने होते हैं। अगर किसी से कोई गलती हो जाए, तो उसे साॅरी फील करना और सामने वाले को उसे सहजता से लेना जरूरी होता है। हम आज ऐसे समाज में रहते हैं जिसमें अपनी गलती मानना कमजोरी समझी जाती है, लेकिन ऐसा नहीं है। कभी भी गलती मानने या साॅरी कहने वाला शख्स कमजोर नहीं होता है। इसी को गाने और परफाॅर्मेंस के जरिए बेहतरीन अंदाज से दर्शाया गया है।
Crakk: 'क्रैक' के नए पोस्टर में अर्जुन रामपाल से भिड़ते नजर आए विद्युत जामवाल, फिल्म के ट्रेलर पर भी आया अपडेट
यूट्यूब पर देख सकते हैं साॅरी
इस गाने को समकालीन और पारंपरिक प्रभावों का एक सहज मिश्रण पूरा करता है। इस गाने के बोल भी शानदार हैं, जो कि दर्शकों का दिल छूने में कामयाब हो सकते हैं। जानकारी दे दें कि शान के बेटे माही का पहला सिंगल साॅरी अब सारेगामा म्यूजिक यूट्यूब पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा आप इसे सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.