फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay Kapoor talks about anil kapoor said Even if I have achieved less than him I just feel much happier

Sanjay Kapoor: संजय कपूर ने दिया भाई को लेकर बड़ा बयान, बोले- अनिल शायद ज्यादा सफल हों लेकिन मैं अधिक खुश हूं

Tue, 14 May 2024 07:56 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 14 May 2024 07:56 AM IST
सार

संजय कपूर अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'मैं मानता हूं कि मुझे अनिल कपूर की तुलना में उतनी सफलता नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिए थी, लेकिन मैं एक बात जरूर कहना चाहूंगा। मैं अनिल से अधिक खुश और संतुष्ट हूं।

विज्ञापन
Sanjay Kapoor talks about anil kapoor said Even if I have achieved less than him I just feel much happier
संजय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर पिछले दिनों फिल्म 'मर्डर मुबारक' में नजर आए थे। दर्शकों को फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद आया था। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और करिश्मा कपूर जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन साझा करते दिखाई दिए थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संजय कपूर अपने भाइयों के बारे में बातें करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


भाइयों में नहीं हैं कोई प्रतिस्पर्धा 
संजय कपूर, अनिल कपूर और बोनी कपूर के छोटे भाई हैं। जब उनसे पूछा गया क्या वे अनिल कपूर से कोई प्रतिस्पर्धा महसूस करते हैं। इस सवाल के जवाब में संजय कहते हैं, 'नहीं मैं नहीं सोचता हूं कि अनिल और मुझ में कोई भी ऐसी बात है। हम फिल्मी बैकग्राउंड वाली फैमली से आते हैं तो यह सवाल वाजिब है, लेकिन सच में हम भाइयों के बीच में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं हैं। हम एक-दूसरे की सफलता से खुश होते हैं'। 
विज्ञापन


पैन इंडिया स्टार हैं सचिन खेडेकर, कई भाषाओं में की हैं फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन


भाइयों के परिवार से है अपनापन 
'मर्डर मुबारक' स्टार अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'शुरुआत में हम सब साथ रहते थे। हमारा दो बेडरूम-हॉल वाला घर था। हम सब प्यार से एक साथ रहते थे। धीरे-धीरे भाइयों की शादी हुई, परिवार बढ़ा तो हम अब अपने-अपने घर में रहते हैं, लेकिन अब भी हमारे बीच में वही प्यार है। ये और बात है कि अब हम उतना नहीं मिल पते हैं, लेकिन उससे हमारे रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता है'।  

Manushi Chhillar: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की पहली फिल्म हो गई थी फ्लॉप, फिर भी करती हैं करोड़ों में कमाई

अनिल से ज्यादा खुश मैं हूं 
संजय कपूर अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'मैं मानता हूं कि मुझे अनिल कपूर की तुलना में उतनी सफलता नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिए थी, लेकिन मैं एक बात जरूर कहना चाहूंगा। मैं अनिल से अधिक खुश और संतुष्ट हूं। मैं यह नहीं कह रहा कि वे कम खुश या उदास हैं, लेकिन मैं अपनी जिंदगी से काफी संतुष्ट हूं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed