फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay Dutt poses with Ram Pothineni at the set of Double iSmart 2nd schedule begins in Thailand

Double iSmart: डबल आईस्मार्ट के दूसरे शेड्यूल की शुरू हुई शूटिंग, संजय दत्त संग मेकर्स ने साझा की तस्वीर

Mon, 14 Aug 2023 03:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 14 Aug 2023 03:03 PM IST
सार

संजय ने पिछले साल राम पोथिनेनी के साथ डबल आईस्मार्ट से अपना लुक जारी किया था, जिसके बाद से ही अभिनेता फिल्म को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब डबल आईस्मार्ट का दूसरा शेड्यूल थाईलैंड में शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
Sanjay Dutt poses with Ram Pothineni at the set of Double iSmart 2nd schedule begins in Thailand
डबल आईस्मार्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय दत्त हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। पिछले साल ‘केजीएफ 2’ में अभिनेता की एक्टिंग को कोई कैसे भूल सकता है। दमदार विलेन के किरदार में संजय दत्त ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद हाल ही में खबरें थीं कि अभिनेता वेलकम 3 में नजर आने वाले हैं। संजय ने पिछले साल राम पोथिनेनी के साथ डबल आईस्मार्ट से अपना लुक जारी किया था, जिसके बाद से ही अभिनेता फिल्म को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब डबल आईस्मार्ट का दूसरा शेड्यूल थाईलैंड में शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन

 'डबल आईस्मार्ट' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग हुई शुरू
राम पोथिनेनी अभिनीत, पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट 'डबल आईस्मार्ट' की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है। वर्तमान में टीम फिल्म के दूसरे शेड्यूल के लिए थाईलैंड में है और मुख्य कलाकारों के महत्वपूर्ण सीन्स को कैप्चर कर रही है।  संजय दत्त की आने वाली फिल्म में अहम भूमिका है। फिल्म की शूटिंग के दौरान पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

Huma Qureshi: इरफान खान और ऋषि कपूर को याद करती नजर आईं हुमा कुरैशी, साझा किया 'डी-डे' में काम करने का अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माताओं ने साझा की तस्वीर
हाल ही में,  'डबल आईस्मार्ट' के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दूसरे शेड्यूल की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। संजय दत्त को 'डबल आईस्मार्ट' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुना गया है । वह मुंबई में पहले शूटिंग शेड्यूल के दौरान टीम में शामिल हुए थे। अब अभिनेता थाईलैंड में चल रहे दूसरे शेड्यूल के लिए टीम के साथ मौजूद हैं। निर्माताओं द्वारा साझा की गई तस्वीरों में, राम पोथिनेनी, संजय दत्त, पुरी जगन्नाध, चार्मी कौर और सीईओ विशु रेड्डी को एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। 

Suryast: पूरी हुई रिवेंज ड्रामा फिल्म सूर्यास्त की शूटिंग, जबर्दस्त किरदार में दिखेंगी लारा दत्ता और पत्रलेखा

विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त साउथ की फिल्म 'लियो' और 'डबल आईस्मार्ट' में अहम रोल नजर आने वाले है। इसके अलावा संजय दत्त बॉलीवुड की फिल्म 'जेल' और 'द वर्जिन ट्री' में मौनी रॉय-पलक तिवारी के साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed