{"_id":"66a1dc912aba8ef234038b5c","slug":"sanjay-dutt-birthday-week-celebrate-by-pvr-inox-showcase-saajan-in-theatres-from-26-july-to-1-august-know-more-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Dutt: संजय दत्त के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा, सिनेमाघरों में फिर उठा सकेंगे इस फिल्म का लुत्फ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanjay Dutt: संजय दत्त के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा, सिनेमाघरों में फिर उठा सकेंगे इस फिल्म का लुत्फ
Thu, 25 Jul 2024 10:40 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:40 AM IST
सार
संजय दत्त बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें दर्शक हर किरदार में देखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि संजय आज भी लोगों के पसंदीदा अभिनेता हैं। संजय के दुनियाभर में लाखों-करोड़ों प्रशंसक हैं। इसी फैन फॉलोइंग को ध्यान में रखते हुए पीवीआर आईनॉक्स ने खासतौर पर संजय दत्त के प्रशंसकों के लिए उनकी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'साजन' की स्क्रीनिंग रखी है।
विज्ञापन
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
विस्तार
संजय दत्त बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं। इन दिनों संजय अपनी आगामी फिल्म 'डबल इस्मार्ट' और 'घुड़चढ़ी' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अगस्त के महीने में संजय दत्त का जन्मदिन आता है। ऐसे में इस साल उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए पीवीआर आईनॉक्स ने उनकी फिल्म सुपरहिट फिल्म 'साजन' की स्क्रीनिंग रखने का फैसला किया है।
फिल्म साजन की स्पेशल स्क्रीनिंग
पीवीआर आईनॉक्स ने 30 August 1991 को रिलीज हुई संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सलमान खान अभिनित फिल्म 'साजन' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है। यह खास फिल्म की स्क्रीनिंग पीवीआर आईनॉक्स ने संजय दत्त के आगामी जन्मदिन के अवसर पर रखी है। संजय का जन्मदिन 29 जुलाई को होता है। इसलिए फिल्म 'साजन' की स्क्रीनिंग देशभर में 26 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक रखी गई है, जिसे देशभर के 35 अलग-अलग स्थानों पर दिखाया जाएगा।
फिल्म साजन
लॉरेंस डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म 'साजन' की स्क्रीनिंग करने के पीछे यह उद्देश्य है कि उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'साजन' को लोगों को फिर से देखने का मौका मिले। साथ ही इस फिल्म में लव ट्राएंगल को जिस अनोखे तरीके से दिखाया गया है, वह भी दर्शक एक बार फिर से देख पाएं और जिन्होंने यह फिल्म अभी तक ना देखी हो वह भी इस फिल्म की टाइमलेस स्टोरी को देख सकें। यह फिल्म बेहतरीन गानों से लेकर सभी स्टार्स की बेहतरीन अभिनय से सजी है।
विज्ञापन
फिल्म का संगीत
इस फिल्म के सभी गाने बहुत लोकप्रिय हुए थे। इस फिल्म के संगीत को संगीतकार नदीम श्रवण ने कंपोज किया था, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का अवार्ड भी मिला था। फिल्म के सदाबहार गाने जिन्हें लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा पसंद किए गए गाने हैं 'देखा है पहली बार', 'मेरा दिल भी कितना पागल है' और 'बहुत प्यार करते हैं तुमसे सनम'।
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। संजय फिल्म 'डबल इस्मार्ट' में नजर आएंगे। यह एक एक्शन-थ्रिलर साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें राम पोथिनेनी और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा संजय निर्देशक बिनोय गांधी की फिल्म 'घुड़चढ़ी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रवीना टंडन अहम भूमिका में नजर आएंगी। प्रशंसक संजय की हर एक फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं।