{"_id":"691039e192f93e56ba0b5e70","slug":"sangram-singh-on-divorce-rumours-with-payal-rohatgi-and-his-big-mma-win-2025-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संग्राम सिंह ने पत्नी पायल रोहतगी के साथ तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- शादी कोई खेल नहीं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
संग्राम सिंह ने पत्नी पायल रोहतगी के साथ तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- शादी कोई खेल नहीं
Sun, 09 Nov 2025 12:22 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:22 PM IST
सार
Sangram Singh on Divorce Rumours: संग्राम सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पत्नी पायल के साथ तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
संग्राम सिंह-पायल रोहतगी
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेसलर और अभिनेता संग्राम सिंह हाल ही में न सिर्फ अपनी पर्सनल लाइफ बल्कि अपनी उपलब्धि की वजह से भी सुर्खियों में हैं। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में उन्होंने पाकिस्तान के फाइटर अली रजा निसार को महज 90 सेकंड में हराकर उन्होंने इतिहास रच दिया। यह जीत न सिर्फ उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि है बल्कि भारत के लिए भी गर्व का क्षण है, क्योंकि संग्राम ऐसा करने वाले पहले भारतीय पुरुष बने हैं।
इसी बीच पिछले दिनों उनकी पर्सनल लाइफ ने भी खूब ध्यान खींचा। पत्नी पायल रोहतगी के साथ उनके तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। वहीं एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ उनके बढ़ते ऑनलाइन इंटरैक्शन को लेकर भी अफवाहों ने जोर पकड़ा। इन सब पर अब खुद संग्राम सिंह ने पहली बार खुलकर बात की है।
'मीडिया की खबरें बदलती हैं, लेकिन रिश्ता नहीं'
जूम के साथ इंटरव्यू में संग्राम सिंह ने एक खास बातचीत में संग्राम सिंह ने कहा कि जब कोई सार्वजनिक जीवन का हिस्सा बनता है तो लोगों की निगाहें उसके हर कदम पर होती हैं। उन्होंने कहा, 'आजकल हर बात को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है। कभी-कभी तो लोग सालगिरह के दिन भी किसी का तलाक करवा देते हैं। लेकिन सच यह है कि जब तक भगवान साथ है, जब तक हम साथ हैं, तब तक ऐसी खबरों का कोई असर नहीं होता।'
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: अनुपमा परमेश्वरन ने साइबर क्राइम में दर्ज करवाई शिकायत, परेशान करने वाले शख्स के बारे में जानकर चौंकी
उन्होंने आगे कहा कि जिंदगी में धैर्य रखना बहुत जरूरी है। संग्राम ने कहा, 'शादी कोई खेल नहीं कि आज की और कल तोड़ दी। रिश्तों को समय देना पड़ता है। मीडिया अपना काम करती है, लेकिन हमें अपने रिश्ते पर भरोसा रखना चाहिए।'
सोशल मीडिया पर भी संग्राम ने की बात
संग्राम सिंह ने आज के समय में सोशल मीडिया की भूमिका पर भी चर्चा की। उनका कहना था कि यह एक ऐसा माध्यम है जिससे लोगों को दुनिया की जानकारी सबसे तेज मिलती है, लेकिन इसके अपने नुकसान भी हैं। उन्होंने कहा, 'आज खबरें पहले सोशल मीडिया पर आती हैं और बाद में अखबारों में। लेकिन जरूरी है कि हर खबर सच्चाई पर आधारित हो। हर चीज़ पर यकीन कर लेना गलत है। सोशल मीडिया से हम सीखते हैं कि दुनिया और देश में क्या हो रहा है, लेकिन इससे दूरी बनाना भी जरूरी है।'
'ट्रोल्स को जवाब नहीं, काम से जवाब दो'
जब उनसे ऑनलाइन ट्रोलिंग और अफवाहों पर सवाल पूछा गया तो संग्राम सिंह ने बड़े सधे हुए लहजे में कहा, 'हम जिस लाइन में हैं, वहां ट्रोल्स और अफवाहें हमेशा रहेंगी। इन्हें रोकना असंभव है। लेकिन सबसे बेहतर जवाब है- अपने काम से देना। जो सही कर रहे हो, उस पर भरोसा रखो और सामान्य रहो।'
संग्राम सिंह और पायल रोहतगी की शादी
संग्राम सिंह और पायल रोहतगी की शादी 9 जुलाई 2022 को आगरा में हुई थी। यह एक निजी समारोह था, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद दिल्ली और अहमदाबाद में दो रिसेप्शन आयोजित किए गए।दोनों की जोड़ी टीवी और खेल जगत में हमेशा चर्चा में रही है। जहां पायल अपनी स्पष्ट राय के लिए जानी जाती हैं, वहीं संग्राम अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं।