Sangeeta Phogat: संगीता फोगट के ससुर का निधन, रेसलर ने बीच में छोड़ा शो ‘राइज एंड फॉल’
Sangeeta Phogat Father In Law Death: रियलिटी शो ‘राइज एंड फाॅल’ में इन दिनों रेसलर संगीता फोगट भी नजर आ रही थीं। लेकिन अचानक ससुर के निधन की खबर सुनकर उन्होंने शो को बीच में छोड़ दिया।
विस्तार
रेसलर संगीता फोगट को शो ‘राइज एंड फाॅल’ बीच में ही छोड़कर जानकर पड़ा। दरअसल, उनके पति पहलवान बजरंग पूनिया के पिता का निधन हो गया है। ससुर के निधन की खबर मिलने पर संगीता ने रियलिटी शो और इसमें शामिल प्रतियोगियों को अलविदा कहा। वह अब शो का हिस्सा नहीं है।
ट्विटर पर शो ‘राइज एंड फाॅल’ का एक वीडियो वायरल है, जिसमें अचानक से संगीता रोने लगती हैं। जब बाकी प्रतियोगी उनसे कारण पूछते हैं तो वह ससुर के निधन की खबर सुनाती हैं। बाद में वह शो से जाने की बात सबको बताती हैं।
"Sangeeta Phogat Leaves Show
''After Father's Demise 🥹❤️🩹
Stay strong girl 🥺❤️🩹@sangeetaphogat57
#akritinegi #pawansingh #riseandfall #sangeetaphogat #kubbrasait #akritinegi #Arjunbijlani #balisachin pic.twitter.com/I55g74xbb5विज्ञापन विज्ञापन— Marco🆇 (@deepu808080) September 14, 2025
संगीता के पति और रेसलर बजरंग पुनिया ने भी पिता के निधन की जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की है। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘बापूजी हमारे साथ नहीं रहे। आज शाम सवा छह बजे उन्होंने आखिरी सांस ली है। उन्होंने बड़ी मेहनत से हम लोगों को यहां तक पहुंचाया था। वे हमारे पूरे परिवार की रीढ़ थे। समझ नहीं आ रहा कि उनके बिना आगे जीवन कैसा होगा।’ इस पोस्ट को बजरंग पुनिया ने तीन दिन पहले इंस्टाग्राम पर साझा किया। उनके पिता का निधन 11 सितंबर को हो गया था।
'राइज एंड फॉल' शो को एंटरप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं। इस शो में बतौर प्रतियोगी भोजपुरी एक्टर पवन सिंह, कॉमेडियन कीकू शारदा, कोरियोग्राफर धनश्री जैसे कई सेलेब्स शामिल हैं।