फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samantha Ruth Prabhu Recalls Her Bad Days When She Had Worst Thoughts

Samantha: सामंथा ने अपने मुश्किल वक्त को किया याद, बोलीं- ‘मुझमें नहीं थी आगे बढ़ने की हिम्मत’

Mon, 12 May 2025 09:44 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 12 May 2025 09:44 AM IST
सार

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा अक्सर ही अपने बारे में खुलकर बात करती हैं और स्वास्थ्य से लेकर तलाक पर अपने विचार रख चुकी हैं। अब अभिनेत्री ने एक बार फिर अपने मुश्किल वक्त को लेकर बात की है। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Recalls Her Bad Days When She Had Worst Thoughts
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

विस्तार

सामंथा रुथ प्रभु एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ अपनी बातों को खुलकर रखने के लिए भी जानी जाती हैं। वो अपने तलाक से लेकर अपने स्वास्थ्य तक पर खुलकर बोलती हैं। अब अभिनत्री ने अपने उन दिनों को याद किया जब कुछ भी उनके पक्ष में नहीं जा रहा था और वो काफी परेशान थीं। उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें सबसे बुरे ख्याल आते थे। फिर कैसे उन्होंने इस पर काबू पाया और इससे उन्हें क्या सीखने को मिला, इसके बारे में भी उन्होंने बात की।

विज्ञापन

‘एक साल काफी कठिन था’
हाल ही में गलाटा प्लस के साथ बातचीत में सामंथा ने अपने परेशान करने वाले दौर का जिक्र किया। अभिनेत्री ने कहा, “मुझे याद है कि एक बार मैं वाकई में उस मोड़ पर पहुंच गई थी, जहां मैंने सोचा था कि बस मैं अब और नहीं कर सकती। मेरे मन में सबसे बुरे विचार आए। जाहिर है कि मुझमें आगे बढ़ने और ऐसा करने की हिम्मत नहीं थी। यह एक साल तक कठिन था। ऐसा कुछ भी नहीं था जो काम कर रहा था, कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: ‘शूरवीर युद्ध में अपनी वीरता दिखाते हैं, बातें नहीं करते’, सीजफायर के बाद बोले बिग बी

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मुझे मुश्किलों ने बहुत कुछ सिखाया’
सामंथा ने इन विचारों पर काम न करने और उनसे निपटने के लिए क्या किया और कैसे इनसे पीछा छुटाया, इसको लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, “मैंने स्पष्ट रूप से हिम्मत नहीं हारी, क्योंकि इन विचारों पर काम करने के लिए आपके पास बहुत हिम्मत होनी चाहिए। इसलिए मैंने सोचा मुझे किसी तरह इस सबसे बचने का तरीका ढूंढना होगा। साथ ही अपने जीवन में और चीजों के बारे में सोचना शुरू करना होगा। अब, जब लोग कहते हैं कि वे कठिन समय से गुजर रहे हैं, तो मैं वास्तव में उन्हें इससे गुजरने के लिए कहती हूं। इससे हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। मुझे मेरी सफलता ने नहीं है, बल्कि मेरी असफलताओं और कठिनाइयों ने सिखाया है।”


यह खबर भी पढ़ें: Box Office: ‘रेड 2’ को मिला वीकेंड का फायदा, कमाई में आया उछाल; जानें 'केसरी 2’ और बाकी फिल्मों का हाल

सामंथा के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म हुई रिलीज
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा रूथ प्रभु को आखिरी बार निर्देशक राज और डीके की ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में देखा गया था। इसमें उनके साथ वरुण धवन प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। वह अब ‘रक्त ब्रह्मांड’ और तेलुगु फिल्म ‘बंगारम’ पर काम कर रही हैं। सामंथा ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत पहली फिल्म ‘सुभम’ बनाई है। इसमें उन्होंने एक कैमियो भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed