फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan warns farhana bhatt to do not cross line in bigg boss 19

‘बिग बॉस 19’ में हुआ हंगामा, सलमान ने फरहाना को दी चेतावनी; बोले- ‘लाइन क्रॉस मत करना…’

Sat, 25 Oct 2025 03:55 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 25 Oct 2025 03:55 PM IST
सार

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19' का आगामी एपिसोड शानदार होने वाला है, क्योंकि शो के होस्ट सलमान खान प्रोमो में फरहाना भट्ट को फटकार लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Salman khan warns farhana bhatt to do not cross line in bigg boss 19
बिग बॉस 19 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज शनिवार को बिग बॉस 19 का वीकएंड वार होने वाला है। इस बार शो के होस्ट सलमान खान प्रतियोगियों की जमकर क्लास लेने वाले हैं। जारी हुए नए प्रोमो में सलमान, फरहाना भट्ट पर भड़कते हुए दिख रहे हैं। साथ ही अभिनेता फरहाना को चेतावनी भी दे रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर किस बात पर भड़के सलमान। 

विज्ञापन

फरहाना की लगाई क्लास
प्रोमो में बिग बॉस 19 शो के होस्ट सलमान खान, फरहाना को फटकार लगाते हैं और उन्हें अपनी भाषा पर ध्यान देने की चेतावनी देते हुए नजर आते हैं। आगे सलमान कहते हैं, "नाचने वाली, ये जो बम डाला है आपने" इस पर फरहाना हंस पड़ती हैं। फिर सलमान भड़क जाते हैं और उन्हें चेतावनी देते हैं, "लाइन क्रॉस मत करना, फरहाना।"

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

विज्ञापन
विज्ञापन


तान्या-नीलम की दोस्ती पर कसा तंज
आगे प्रोमो में सलमान खान, तान्या मित्तल और नीलम गिरी की दोस्ती की ओर इशारा करते है, क्योंकि बीते दिनों दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी। इसके बाद वह कहते हैं, "नीलम सब लोग आपकी और तान्या के लड़ाई में अपनी रोटियां सेक रहे थे। पता है ऐसा क्यों हो रहा था? रोटियां सेकने के लिए चूल्हा जो था, वो खुद आप ही ने जलाया था।" यह सुन नीलम के चेहरे पर तनाव आ जाता है। 


यह खबर भी पढ़ें: छठ महापर्व की रवि किशन ने दी शुभकामनाएं, निरहुआ और अक्षरा सिंह समेत इन भोजपुरी सितारों ने भी दी बधाई

बसीर और नेहल के शो से बाहर होने की खबर
अब इस हफ्ते शो में डबल एविक्शन की खबरें सामने आ रही हैं। नॉमिनेशन में चार कंटेस्टेंट्स- गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, नेहल चुडासमा और बसीर अली शामिल हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि इस बार नेहल और बसीर का सफर शो में खत्म हो सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सलमान खान के सख्त रुख और दोहरे एविक्शन की खबर से घर के अंदर का माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है। ये वीकएंड का वार काफी दिलचस्प होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed