बॉलीवुड नहीं, साउथ की इस एक्ट्रेस के साथ काम करेंगे सलमान; सामने आया दिल राजू की फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट
सलमान खान की अगली फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ गई है। एक्टर की अगली फिल्म के मेकर्स ने मंगलवार को इसकी लीड एक्ट्रेस के नाम की घोषणा कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम की घोषणा की। ‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं नयनतारा इसमें फीमेल लीड होंगी। इस फिल्म के जरिए वो सलमान के साथ पहली बार काम करेंगी।
मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘क्वीन आ चुकी हैं। वर्सटैलिटी और एक्सीलेंस की मिसाल नयनतारा, सलमान खान और वामसी की फिल्म से जुड़ रही हैं। वाकई यह जो खास हम करने जा रहे हैं, उसके लिए आपका साथ पाकर गर्व हो रहा है।
A post shared by Sri Venkateswara Creations (@srivenkateswaracreations)
बीते सोमवार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि वो अपनी अगली फिल्म तेलुगु निर्देशक और निर्माता के साथ करेंगे। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर निर्देशक वामसी पेडिपल्ली के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की थी । इस तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा, 'दिल, दिमाग और जिगर से इस अप्रैल से वामसी और दिल राजू के साथ।' फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होने वाली है।
सलमान के फैंस को उनकी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का इंतजार है। पहले फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल 2026 थी। मगर अभिनेता प्रशांत तमांग के निधन के बाद इसे मेकर्स 15 अगस्त 2026 या उसके आस-पास तक रिलीज कर सकते हैं।