फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan show Bigg Boss 18 makers shared a new promo offering a sneak peek into what goes Behind The Scene

Bigg Boss 18: इस बार बिग बॉस करेंगे कंटेस्टेंट्स के भविष्य की भविष्यवाणी, शो के नए प्रोमो ने बढ़ाया उत्साह

Wed, 25 Sep 2024 01:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 25 Sep 2024 01:47 PM IST
सार

'बिग बॉस 18' के हालिया रिलीज प्रोमो वीडियो में सलमान खान कहते हैं कि इस सीजन में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के भविष्य की भविष्यवाणी करेंगे। वीडियो में सलमान को अलग-अलग एंगल से शूटिंग करते हुए, एडिटिंग प्रक्रिया और ग्राफिक्स को प्रदर्शित करते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन
Salman Khan show Bigg Boss 18 makers shared a new promo offering a sneak peek into what goes Behind The Scene
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv

विस्तार

'बिग बॉस 18' जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर होने वाला है। इस शो का प्रीमियर 6 अक्तूबर को होने वाला है। अब हाल ही में, इस शो के निर्माताओं ने एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें शो के बिहाइंड द सीन (बीटीएस) की झलक दिखाई गई है। नए प्रोमो में, शो के होस्ट सलमान खान को शो के प्रोमो के लिए शूटिंग करते हुए देखा जा सकता है। प्रोमो रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन


जारी हुआ बिग बॉस 18 का प्रोमो वीडियो
'बिग बॉस 18' के हालिया रिलीज प्रोमो वीडियो में सलमान खान कहते हैं कि इस सीजन में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के भविष्य की भविष्यवाणी करेंगे। वीडियो में सलमान को अलग-अलग एंगल से शूटिंग करते हुए, एडिटिंग प्रक्रिया और ग्राफिक्स को प्रदर्शित करते हुए दिखाया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड से  एक आवाज को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "इस बार बिग बॉस जानते हैं घरवालों का भविष्य"।
विज्ञापन


इस बार शो होगा और खास
इस आवाज के बाद सलमान खान आते हैं और वह कहते हैं, “ये आंख देखती भी थी और दिखाती भी थी पर सिर्फ आज का हाल। अब खुलेगी एक ऐसी आंख, जिससे लिखा जाएगा इतिहास का पल, देखेगी ये आने वाला कल। ये जानेगी हर नियत जो कल बिगड़ेगी। अब होगा टाइम का तांडव।”
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)




प्रीमियर डेट से भी उठा पर्दा
बिग बॉस 18 में सलमान खान की शो के होस्ट के रूप में वापसी हुई है। अभिनेता ने पिछली बिग बॉस 3 ओटीटी की मेजबानी छोड़ दी थी, जिसे बाद में अनिल कपूर ने होस्ट किया था। इस प्रमोशनल वीडियो को साझा करते हुए शो के निर्माताओं ने लिखा, ''चेतावनी, यह बीटीएस आपको फिर से सलमान खान के प्यार में पड़ सकता है!'' इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि शो का प्रीमियर 6 अक्तूबर को होगा।

Suriya: पवन कल्याण-कार्ति के बीच विवाद सुलझने के बाद सूर्या ने दी प्रतिक्रिया, जानें पोस्ट में क्या लिखा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed