Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट पर आगबबूला हुए सलमान खान, बोले- ‘किस एंगल से आप पीस एक्टिविस्ट लगती हैं?’
Bigg Boss Weekend Vaar Promo: आज शनिवार को बिग बॉस 19 का वीकएंड वार होने वाला है। अब शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें सलमान खान फरहाना भट्ट पर भड़कते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों बिग बॉस 19 में गहमागहमी बढ़ती जा रही है। आए दिन नए-नए विवाद खड़े हो रहे हैं। आज शनिवार को शो का दूसरा वीकएंड वार होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट की क्लास लगने वाली है। इससे पहले एक प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें शो होस्ट सलमान खान फरहाना खट्ट पर आगबबूला होते दिख रहे हैं। साथ ही कहते हैं कि इतने के बावजूद वो अभी तक घर में हैं, जो गलत है। जानिए क्या हुआ फरहाना के साथ।
एक महिला के बारे में आपने ये कहा
जियो हॉटस्टार पर वीकएंड वार से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें सलमान खान फरहाना भट्ट की क्लास लगाते दिख रहे हैं। प्रोमो में सलमान कहते हैं, 'फरहाना किसी एंगल से पीस एक्टिविस्ट लगती है? आपका अहंकार इतना बड़ा है। अपन आपको पता नहीं क्या समझती हैं? नीलम क्यों डिजर्व करती है 2 कौड़ी की कहलाना? आप एक महिला हैं और एक महिला के बारे में ये बातें कह रही हैं।"
Iss Weekend Ka Vaar par Salman ne daali Farhana ke ego par spotlight, kya iske baad kar paayegi woh apna attitude right? 👀
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.विज्ञापन विज्ञापन
Watch Now: https://t.co/wpGGfH0z0T pic.twitter.com/QeEc5tL1QF — JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 6, 2025
दिलाऊं मैं आपको गुस्सा
प्रोमो में आगे फरहाना सलमान से कहती हैं, 'मैं बहुत ज्यादा गुस्से में थी।' तो, अभिनेता कहते हैं, 'दिलाऊं मैं आपको गुस्सा? आपको समझ नहीं आ रहा कि आप कितने गलत हो गए हैं। ये तो बड़ा अनफेयर होगा के ये सब बोलने के बाद भी आप अभी तक इस घर में हो।'
यह खबर भी पढ़ें: Armaan Malik: ‘भाई तो मेरा ही है’, अरमान ने ट्रोलर्स को दिया जवाब; बिग बॉस में ट्रोलिंग पर अमाल का किया बचाव
आज होगा वीकएंड वार
आज शनिवार को बिग बॉस 19 का दूसरा वीकएंड वार होने वाला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इसमें किस कंटेस्टेंट पर गाज गिरने वाली है।